Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा 2025: 21 या 22 अक्टूबर? जानें सही तारीख और महत्व

Govardhan Puja 2025 - गोवर्धन पूजा 2025: 21 या 22 अक्टूबर? जानें सही तारीख और महत्व
| Updated on: 21-Oct-2025 07:20 AM IST
गोवर्धन पूजा का त्योहार ज्यादातर दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है, लेकिन साल 2025 में इसकी तारीख को लेकर लोगों के मन में संशय बना हुआ है। अक्सर लोग सोचते हैं कि यह 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी, लेकिन प्रतिपदा तिथि की गणना के अनुसार इसमें बदलाव है। आइए पंचांग के अनुसार जानते हैं कि गोवर्धन पूजा किस दिन मनाना शुभ रहेगा। **गोवर्धन पूजा कब है?

गोवर्धन पूजा का महत्व

गोवर्धन पूजा हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। साल 2025 में प्रतिपदा तिथि 21 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 57 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 22 अक्टूबर रात्रि 8 बजकर 18 मिनट तक व्याप्त रहेगी। उदयातिथि की मान्यता के अनुसार, जब कोई तिथि सूर्योदय के समय उपस्थित होती है, तो उसी दिन त्योहार मनाया जाता है। चूंकि 22 अक्टूबर को प्रतिपदा तिथि सूर्योदय के समय भी रहेगी और सूर्यास्त के बाद भी ढाई घंटे से अधिक समय तक व्याप्त रहेगी, इसलिए 22 अक्टूबर को ही गोवर्धन पूजा मनाना शुभ और मान्य होगा और अगर आप गोवर्धन पूजा की तारीख को लेकर संशय में थे, तो अब आपका संशय मिट गया होगा।

गोवर्धन पूजा हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के घमंड को चूर-चूर करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था। उन्होंने गोकुलवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था। इसलिए, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर इस घटना के उपलक्ष्य में गोवर्धन पूजा की जाती है। यह त्योहार प्रकृति और मानव के बीच के गहरे संबंध को भी उजागर करता है। गोवर्धन पूजा के दिन पूजा-पाठ के साथ ही दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन गोवर्धन पर्वत और भगवान कृष्ण की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से भक्तों को सुख-समृद्धि और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।