विज्ञापन

गोविंदा परिवार में सुलह: 14 साल बाद मिलीं सुनीता आहूजा और कृष्णा-कश्मीरा, खत्म हुआ 'वनवास'

गोविंदा परिवार में सुलह: 14 साल बाद मिलीं सुनीता आहूजा और कृष्णा-कश्मीरा, खत्म हुआ 'वनवास'
विज्ञापन

गोविंदा के परिवार में पिछले 14 सालों से चली आ रही तकरार और कड़वाहट आखिरकार खत्म हो गई है। सुनीता आहूजा और कृष्णा अभिषेक के बीच रीयूनियन हो गया है, जिससे फैंस के बीच खुशी की लहर है। 14 साल के लंबे अंतराल के बाद सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ नजर आईं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो ने सभी को चौंका दिया, जब कृष्णा और कश्मीरा को अपनी मामी सुनीता आहूजा के साथ बेहद खुशमिजाज अंदाज में देखा गया। सालों पुराने इस झगड़े को भुलाकर अब यह परिवार हंसी के ठहाकों के साथ आगे बढ़ने को तैयार नजर आ रहा है। कृष्णा अभिषेक ने इस मिलन पर खुशी जाहिर करते हुए साफ कह दिया है कि अब 14 साल का वनवास खत्म हो गया है।

'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर हुआ ऐतिहासिक मिलन

बुधवार को मुंबई में 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' सीजन 3 के सेट पर एक ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। सालों से एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखने वाले कृष्णा अभिषेक और उनकी मामी सुनीता आहूजा आखिरकार एक साथ नजर आए। इस दौरान न केवल उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाया, बल्कि पैपराजी के सामने जमकर पोज भी दिए। इस खास मौके की एक दिलचस्प बात यह रही कि कृष्णा, कश्मीरा और सुनीता तीनों ही तालमेल बिठाते हुए मैचिंग आउटफिट्स में दिखाई दिए, जिसने इस पारिवारिक मिलन को और भी यादगार बना दिया।

14 साल का 'वनवास' और सुनीता का बयान

' उनकी इस बात पर कृष्णा अपनी हंसी नहीं रोक पाए और वहीं कश्मीरा शाह ने चुटकी लेते हुए कहा कि अब किसी और का वनवास शुरू होगा। ' कृष्णा अभिषेक ने इस मुलाकात को एक बड़ा सरप्राइज बताया और साझा किया कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनकी मामी शो का हिस्सा बनेंगी। उन्होंने सुनीता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कदम के साथ ही पिछले 12-14 सालों से मीडिया में चल रही सभी अटकलों और अफवाहों पर अब पूर्णविराम लग गया है।

विवाद की पृष्ठभूमि: आखिर क्यों आई थी दूरियां?

कृष्णा और गोविंदा के परिवार के बीच यह अनबन तब शुरू हुई थी जब गोविंदा ने टीवी पर कृष्णा द्वारा उन पर किए गए चुटकुलों पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद सुनीता आहूजा ने कृष्णा के परिवार से पूरी तरह दूरी बना ली थी। विवाद तब और गहरा गया जब कश्मीरा शाह ने 'पैसों के लिए नाचने वाले लोगों' को लेकर एक ट्वीट किया, जिसे सुनीता ने गोविंदा पर कटाक्ष मान लिया था। पिछले कुछ सालों में यह झगड़ा सार्वजनिक बयानों तक पहुंच गया था, जहां कृष्णा ने गोविंदा पर अस्पताल में उनके बच्चों से न मिलने का आरोप लगाया था, तो वहीं गोविंदा ने अपने भांजे को झूठा तक कह दिया था। यहां तक कि 2024 की शुरुआत में सुनीता ने कपिल शर्मा के शो में न जाने का कारण भी कृष्णा और कश्मीरा की मौजूदगी को बताया था। हालांकि, कृष्णा पिछले कुछ समय से लगातार इंटरव्यूज के जरिए सुलह की कोशिश कर रहे थे, जो अब सफल होती दिख रही है।

विज्ञापन