रिलेशनशिप: असुरक्षित सेक्स करना खतरनाक, जानिए इसके बड़े नुकसान

रिलेशनशिप - असुरक्षित सेक्स करना खतरनाक, जानिए इसके बड़े नुकसान
| Updated on: 11-Feb-2021 10:46 PM IST
रिलेशनशिप डेस्क | शारीरिक संबंध बनाना हर किसी की अपनी एक रुचि होती है। लोग कई बार सेक्स की उत्तेजना में बहुत कुछ कर जाते हैं। यहां तक कि वह इस उत्तेजना में यह भी भूल जाते हैं कि वह बिना प्रोटेक्शन के शारीरिक संबंध बना रहे हैं। जब आपकी पार्टनर को गर्भधारण करना होता है, तब आप उनके साथ जो शारीरिक संबंध बनाएंगे वह बिना सेफ्टी के ही बनाएंगे। लेकिन इसके अलावा भी कुछ पुरुषों को अनप्रोटेक्टेड शारीरिक संबंध बनाना ही पसंद आता है। क्या आपको पता है कि अनप्रोटेक्टेड सेक्स (असुरक्षित यौन संबंध) के क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।

एक तरफ तो लोगों को यह तो जरूर पता होता है कि वह अगर अनप्रोटेक्टेड सेक्स करते हैं तो इससे वह महिला को गर्भ धारण करा सकते हैं। जिससे बचने के लिए वह महिला की योनि में स्पर्म रिलीज नहीं करते। लेकिन इसे मौके पर एकदम से रोक पाना आसान नहीं होता है। क्योंकि अगर स्पर्म योनि में रिलीज हो जाता है तो इससे महिला प्रेग्नेंट हो सकती है। इसके अलावा भी कई और नुकसान आपको हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि अनप्रोटेक्टड सेक्स करने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

इंफेक्शन का खतरा

अनप्रोटेक्टेड शारीरिक संबंध बनाने से सबसे ज्यादा खतरा रहता है इंफेक्शन होने का। जी हां, अनप्रोटेक्टेड सेक्स में इंफेक्शन होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। कंडोम इसलिए लाए गए क्योंकि इससे इंफेक्शन से भी बचा जा सके। लेकिन अगर आप अनप्रोटेक्टेड सेक्स करते हैं और कंडोम का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो इंफेक्शन होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ये इंफेक्शन HIV (ह्यूमन इम्युनोडिफीसिअन्सी वायरस) और STI (यौन संचारित संक्रमण) होते हैं, जो कि बिना प्रोटेक्शन के सेक्स करने से हो सकते हैं, इसलिए आपको अनप्रोटेक्टेड सेक्स नहीं करना चाहिए।

अनचाहे गर्भ का खतरा

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि अगर आप बिना कंडोम के शारीरिक संबंध बनाते हो तो आपको अनचाही प्रेगनेंसी के साथ गुजारना पड़ सकता है। प्रोटेक्टेड सेक्स करने से गर्भ धारण नहीं हो सकता है। अगर आप शारीरिक संबंध बनाते हुए कंडोम या फिर वजाइनल कप का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपको ऐसी प्रेगनेंसी जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करते हैं तो आप अनचाही प्रेगनेंसी से बचाव कर सकते हैं।

STI या STD से बचाव

यौन रोगों से बचाव करने के लिए आपको कंडोम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। लेकिन अगर आप अनप्रोटेक्टेड सेक्स करते हैं और कंडोम का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो आपको बता दें कि इससे STI का खतरा बढ़ जाता है। बर्थ कंट्रोल पिल्स की बजाए अगर आप कंडोम का इस्तेमाल करेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

कंडोम से हैं कई फायदे

अगर आप शारीरिक संबंध बनाते हुए कंडोम का सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो आप कई तरह के नुकसान से बच सकते हैं। लेकिन अगर आप अनप्रोटेक्टेड सेक्स करना चाहते हैं तो इससे खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। खासकर तब जब आप किसी के साथ पहली बार शारीरिक संबंध बना रहे हैं।

तो यह काफी खतरनाक हो सकता है

कंडोम का सही इस्तेमाल करने से एचआईवी जैसे संक्रमण से भी बचा जा सकता है। हालांकि, यह बात भी सच है कि यह तभी काम करता है जब आप इसको ठीक तरीके से इस्तेमाल करें। अगर आप एक्सपायर्ड कंडोम का इस्तेमाल करते हैं तो यह काफी खतरनाक हो सकता है। कंडोम का इस्तेमाल करते हुए आपको बस यह ध्यान रखना है कि आप इसका इस्तेमाल तभी करें जब आप सेक्सुअल कांटेक्ट में आएं।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।