विज्ञापन

Help for Flood Victim: असम और बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए विराट कोहली और अनुष्का

Help for Flood Victim: असम और बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए विराट कोहली और अनुष्का
विज्ञापन

न्यूज़ हेल्पलाइन- 30 जुलाई 2020

 

असम और बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण वहाँ के हालात और भी भयावह होते जा रहे हैं। बाढ़ के कारण लगभग 55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। 

 

ऐसे में लोगों की मदद करने के लिए बॉलीवुड के सितारे जरूर अपना योगदान देते हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस ने असम और बिहार में लोगों की मदद करने के लिए डोनेशन दिया था, और अब इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। 

 

विराट और अनुष्का शर्मा ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी। दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है, "हमारा देश अभी कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है, इस बीच बिहार और असम के लोग बाढ़ से भी जूझ रहे हैं, इससे कई लोगों की जिंदगी पर बुरा असर पड़ा है। हम बिहार और असम के लोगों के लिए प्रार्थना करते रहेंगे। मैंने और अनुष्का ने ये निर्णय लिया है कि हम जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे।"

 

"इन तीन ऑर्गेनाइजेशन की मदद करते हुए, जो बाढ़ पीड़ितों के लिए शानदार काम कर रहे हैं। अगर आपको भी सही लगे तो आप भी इन ऑर्गेनाइजेशन्स के जरिए इन राज्यों के लोगों की मदद कर सकते हैं।"

 

इस पोस्ट में उन तीन ऑर्गेनाइजेशन्स का नाम भी लिखा हुआ है, उनमें से एक 'रैपिड रिस्पॉन्स' है, दूसरा 'एक्शन एड इंडिया' और तीसरा 'गूंज' है।" ये पहली बार नहीं है जब इन्होंने जरूरतमंद लोगों की मदद की हो, इससे पहले भी दोनों कई बार डोनेट कर चुके हैं। यहाँ तक कि दोनों ने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए भी डोनेशन किया था।

विज्ञापन