विज्ञापन

देश: 3 जून को महाराष्ट्र और गुजरात के समुद्री तट से टकराएगा 'हिका चक्रवात', अलर्ट जारी

देश: 3 जून को महाराष्ट्र और गुजरात के समुद्री तट से टकराएगा 'हिका चक्रवात', अलर्ट जारी
विज्ञापन

अहमदाबाद/मुंबई। पश्चिम बंगाल में 'अम्फान' तूफान के कोहराम के बाद अब गुजरात के समुद्र तट पर हिका चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके कारण 3 जून को महाराष्ट्र और गुजरात के समुद्री तट से चक्रवाती तूफान टकरा सकता है।

यह तूफान गुजरात के द्वारका ओखा और मोरबी से टकराता हुआ, कच्छ की ओर जा सकता है।, संभावना जताई जा रही है कि अन्य तूफानों के तरह यह भी कच्छ के कंडला और आसपास के इलाकों में भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

किनारे पर सिगनल जारी

अरब सागर के द्वीप डिप्रेशन के चलते गुजरात के समुद्री किनारों पर एक नंबर का सिग्नल जारी कर दिया गया है। साथ ही मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। बताया जा रहा है कि पहले यह चक्रवात ओमान की तरफ बढ़ रहा था। लेकिन अब मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि यह तूफान गुजरात की ओर आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो जिस समय यह चक्रवात जमीन से टकराएगा, उस समय हवा की गति 120 किलोमीटर रहेगी जिससे भारी नुकसान होने की संभावना है।

विज्ञापन