विज्ञापन

बॉलीवुड: एक्ट्रेस हिना खान को लगा बड़ा झटका, पिता का अचानक हुआ निधन

बॉलीवुड: एक्ट्रेस हिना खान को लगा बड़ा झटका, पिता का अचानक हुआ निधन
विज्ञापन

बॉलीवुड | टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के पिता का आज निधन हो गया। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस को इस घटना से बड़ा झटका लगा है। हिना के पिता का निधन उनके मुंबई स्थिन आवास पर ही हुआ है। मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है।

पिता के साथ पोस्ट करती थीं तस्वीरें

हिना (Hina Khan) अपने पिता से काफी अटैच्ड थीं। वे अक्सर उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी पोस्ट किया करती थीं। बीते दिनों ही वे अपनी फैमिली के साथ मालदीव में वेकेशन मनाने भी गई थीं। वहां से भी उन्होंने अपने पिता के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। इन सारी तस्वीरों को देखकर ही दोनों की बॉन्ड का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

हिना ने नहीं दी है कोई जानकारी

हिना (Hina Khan) ने अब तक इस बात की कोई जानकारी साझा नहीं की है। न ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कोई बात लिखी है। ये जानकारी विरल भयानी के सोशल मीडिया पेज से मिली है। हिना आखिरी पोस्ट शाहीर शेख से मुलाकात के बाद किया था। वैसे तो वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, लेकिन इस घटना के बाद से उन्होंने कोई संदेश फैंस को नहीं दिया है। इससे आप उनकी तकलीफ और वे कितनी शॉक्ड हैं इसका अंदाजा लगा सकते हैं। 

कुछ दिनों पहले छुट्टियों पर गई थीं एक्ट्रेस

बता दें, मालदीव से छुट्टियों से लौटने के बाद एक्ट्रेस (Hina Khan) अपने काम में काफी व्यस्त हो गई थीं। ऐसे में उनके पिता का निधन उनके और उनके परिवार के लिए काफी शॉकिंग हैं। कोरोना काल के बीच ऐसा होना एक्ट्रेस के लिए मुश्किल भरा वक्त है। 

विज्ञापन