बॉलीवुड | हिना खान (Hina Khan) ने फैंस के बीच अपने दो गानों और दमदार फोटो शूट के साथ सोशल मीडिया पर वापसी की है। एक बार फिर हिना खान (Hina Khan) के कातिलाना अंदाज ने उनके फैंस का दिल जीता है। इस बार हिना ग्रीन कलर की रफल वन शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं।
छा गईं हिना खान
अपने स्टाइल और खूबसूरती के लिए पसंद की जाने वालीं एक्ट्रेस हिना खान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी इन तस्वीरों से तहलका मचा दिया है। तस्वीरों में हिना ग्रीन कलर की रफल वन शोल्डर ड्रेस में काफी गॉर्जियस नजर आ रही हैं।
हिना के स्वैग ने जीता दिल
इन फोटोज में हिना खान का अंदाज और स्वैग देखने लायक है। इन फोटोज में हिना खान ग्रीन कलर की लॉन्ग ड्रेस में बेहद प्यारी दिख रहीं है, फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में हिना का स्पेशल हेयर स्टाइल और हेयर क्लिप भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। उनके हेयर क्लिप पर लिखा है- 'सेक्सी'।
कैप्शन में दिल
तस्वीरों को शेयर करते हुए हिना ने कैप्शन में बस ग्रीन कलर का एक हार्ट इमोटिकॉन शेयर किया है। बता दें कि हिना खान ने फेमस टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत की थी। हिना ने अपनी दमदार एक्टिंग के चलते आज टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक का सफर तय किया है।