देश: White Fungus की वजह से मरीज के आंत में हुआ छेद, भारत में मिला दुनिया का पहला मामला

देश - White Fungus की वजह से मरीज के आंत में हुआ छेद, भारत में मिला दुनिया का पहला मामला
| Updated on: 27-May-2021 12:17 PM IST
नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण के बीच व्हाइट फंगस (White Fungus) की वजह से छोटी आंत और बड़ी आंत में छेद का मामला सामने आया है। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में इस तरह का केस मिला है। अस्पताल का दावा है कि यह विश्व में पहला केस है।

49 साल की महिला के आंत में हुआ छेद

49 साल की महिला को पेट में दर्द और उल्टी की समस्या के बाद इसी महीने की 13 तारीख को सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती कराया गया था। महिला कैंसर से पीड़ित थी और कुछ वक्त पहले ही उसकी कीमोथेरेपी भी हुई थी। जब अस्पताल में महिला का सीटी स्कैन किया गया, तो आंतों में छेद होने का पता चला।

चार घंटे तक चली सर्जरी के बाद छेद को बंद किया गया

सर गंगा राम अस्पताल के मेटऑफ सिवर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड पैन्क्रिपाटिकोबितरी साइंसेज डिपार्टमेंट के डॉ। (प्रो।) अमित अरोड़ा ने बताया, 'चार घंटे चली सर्जरी के बाद महिला की फूड पाइप, छोटी आंत और बड़ी आंत में हुए छेदों को बंद किया गया। इसके बाद ही द्रव्य लीक को भी रोका गया।  

व्हाइट फंगस से आंत में छेद होने का पहला मामला

डॉ। अरोड़ा ने कहा कि स्टेरॉयइड के इस्तेमाल के बाद ब्लैक फंगस के द्वारा आंत में छेद होने के कुछ मामले हाल ही में सामने आए है। लेकिन व्हाइट फंगस द्वारा कोविड-19 इन्फेक्शन के बाद खाने की नली, छोटी आंत एवं बड़ी आंत में छेद करने का मामला यह दुनिया में पहला है।

देश में ब्लैक फंगस के मामले 12 हजार के करीब

देश में कोरोना वायरस महामारी के साथ ब्लैक फंगस (Black fungus) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं और अब तक देशभर में ब्लैक फंगस के कुल मामलों की संख्या 11717 हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा 2859 मामले मामले गुजरात में सामने आए हैं।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।