रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद वेटर को टिप देना आम बात है, लेकिन सोचिए अगर कोई हजार रुपये के खाने पर टिप के तौर पर लाखों रुपये दे दे तो. हॉलीवुड सिंगर और एक्टर डॉनी वॉलबर्ग ने न्यू ईयर के मौके पर कुछ ऐसा ही किया. डॉनी ने एक रेस्टोरेंट वेट्रेस को 2020 डॉलर यानी भारतीय करंसी के मुताबिक 1.4 लाख रुपये टिप में दे दिए. सिंगर की पत्नी जेनी ने रेस्टोरेंट के बिल का फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी
. @DonnieWahlberg starting 2020 off like the amazing man he is. #ihop #2020tipchallenge
— Jenny McC-Wahlberg (@JennyMcCarthy) January 1, 2020
🥰 pic.twitter.com/AjAEN0hqL6
बिल को देखने से पता चलता है कि डॉनी ने 78 डॉलर (भारतीय करंसी में 5600 रुपए) का खाना खाया था और 1.4 लाख रुपये टिप के रूपOMG में दे दिए थे. डॉनी के इस तरह से वेट्रेस को टिप देने को लोग इंटरनेट ट्रेंड 2020 टिप चैलेंज का हिस्सा मान रहे हैं.
बता दें कि डॉनी वॉलबर्ग अपनी पत्नी जेनी के साथ न्यू ईयर के मौके पर मिशीगन स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे. यहां पर दोनों ने 5600 रुपये का खाना खाया और वेट्रेस को 1.4 लाख रुपये टिप दे दिए. कपल ने बिल पर लिखा हैप्पी न्यू ईयर लिखा और इसकी फोटो ट्विटर पर शेयर कर दी.
जेनी ने बताया कि रेस्टोरेंट में काम करने वाली वेट्रेस डैनियल फ्रांजोनी ने जब टिप की रकम देखी तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ. फ्रांजोनी बेहद खुश नजर आ रही थी. फ्रांजोनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे इसका इस्तेमाल अपने बच्चों के भविष्य के लिए करेंगी.