विज्ञापन

T20 World Cup: हुड्डा आ जाएगा मैं चला जाऊंगा... विराट कोहली का यह वीडियो हुआ वायरल

T20 World Cup: हुड्डा आ जाएगा मैं चला जाऊंगा... विराट कोहली का यह वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

T20 World Cup : टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों पर्थ में टी20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। टीम इंडिया वाका की उछाल भरी पिचों पर टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है। विराट कोहली ने भले ही वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वॉर्म-अप मैच नहीं खेले, लेकिन बैटिंग प्रैक्टिस में वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 13 अक्टूबर को विराट कोहली के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल विराट इस वीडियो में नेट्स पर बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। पीछे से कोई चिल्लाकर कहता है कि विराट तुम्हारा समय पूरा हो गया। इसका मतलब विराट को कोई बता रहा था कि नेट पर बल्लेबाजी करने का उनका समय पूरा हो गया था, लेकिन विराट ने तुरंत पलटकर जवाब दिया।

विराट ने बैटिंग प्रैक्टिस करते-करते ही कहा, 'हां... हां... हुड्डा आएगा, मैं चला जाऊंगा। उसका ही इंतजार कर रहा।' नेट प्रैक्टिस के लिए हर खिलाड़ी को स्लॉट दिया जाता है। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। 

विज्ञापन