विज्ञापन

राशिफल: राशिफल 01 नवंबरः अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी, नए संपर्क बनेंगें और लाभकारी रहेंगें

राशिफल: राशिफल 01 नवंबरः अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी, नए संपर्क बनेंगें और लाभकारी रहेंगें
विज्ञापन

मेष:

आज चंद्रमा का संचार गुरु की राशि धनु में हो रहा है। इस राशि में केतु और शनि के साथ चंद्रमा का संयोग बना रहेगा। चंद्रमा और केतु मिलकर ग्रहण योग बना रहे हैं। देखिए नवंबर महीने का पहला दिन आपका कैसा गुजरेगा।

मेष राशि के लिए दिन शुभफलदायी होगा। आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। व्यापार में आज तेजी रहेगी, लाभ बढ़ेगा। आज आरंभ किया गया काम सफल होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। भाग्य 85% तक साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज परिश्रम अधिक होगा और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा हो सके तो टालें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। ऑफिस में संघर्ष या मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं, सतर्क रहना जरूरी है। भाग्य 60% साथ देगा।

मिथुन:

अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। अधिक लोगों के साथ आज संपर्क बना रहेगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा। भाग्य 80% साथ देगा।

कर्क:

आज कार्यक्षेत्र में मेहनत के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिल सकता है। विदेश में रह रहे स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा। भाग्य 78% साथ देगा।

सिंह:

कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा। आपकी पहचान बनेगी, नई योजनाएं लाभ देंगी। आज शाम तनाव और चिंता को हावी ना होने दें। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। भाग्य 68% तक साथ देगा।

कन्या:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज कोई नया कार्य न करें। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा हानि हो सकती है। ऑफिस में संघर्ष या मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं, सावधान रहना आवश्यक है। भाग्य 62% साथ देगा।

तुला:

आज पराक्रम में वृद्धि का दिन है। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगें और लाभकारी रहेंगें। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक व आर्थिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाग्य 75% साथ देगा।

वृश्चिक:

लेन-देन के कार्यों से सावधान रहें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन का वापस आने की आशंका कम है। धार्मिक कार्य और यात्रा पर जाने से आनंद होगा। भाग्य 60% साथ देगा।

धनु:

आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिल सकता है। छोटे से प्रवास पर भी जा सकते हैं। भाग्य आपका 75% साथ देगा।

मकर:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है, व्यर्थ व्यय से बचें और व्यर्थ यात्रा भी हो सकती है। आज अच्छा बुरा जो कुछ भी होगा वह आपके निर्णय और बौद्धि क्षमता पर निर्भर होगा। भाग्य आपका 55% साथ देगा।

कुंभ:

आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होगा और जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव होगा। साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। भाग्य आज आपका 85% साथ देगा।

मीन:

आज आपका सितारा अनुकूल है। लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। आज सोच-समझकर ही किसी पर भरोसा अथवा कार्य करें। मित्रों, स्वजनों के साथ भोजन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। लक्ष्मीदेवी की कृपा रहेगी। भाग्य आपका 82% साथ देगा। 

विज्ञापन