राशिफल 19 अप्रैल 2020: चंद्रमा की सीधी दृष्टि से मानसिक बल मिलेगा, रचनात्मक विचारों का विकास होगा

राशिफल 19 अप्रैल 2020 - चंद्रमा की सीधी दृष्टि से मानसिक बल मिलेगा, रचनात्मक विचारों का विकास होगा
| Updated on: 19-Apr-2020 07:34 AM IST
मेष:

19 अप्रैल रविवार को कर्क राशि वालों को किसी भी तरह के जोखिम से बचना चाहिए। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा शनि की राशि कुंभ में रहेंगे। ग्रहों का योग बताता है कि आर्थिक मामलों में आज कई राशियों को संभलकर चलना होगा, नुकसान की आशंका है। आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा जानिए सद्गुरु स्वामी आनंदजी से…

समय मध्यम से बेहतर है। आर्थिक जोखिम से बचें। काम के बोझ से झुंझलाहट हो सकती है। लॉकडाउन की वजह से अनियमित नींद से बेचैनी हो सकती है। परिजनों से मामूली नोंकझोंक की आशंका है। जीवनसाथी से नोंक-झोंक के बीच प्यार भी बना रहेगा, शाम कुछ रोमांटिक बीतेगा। सूझ-बूझ से काम लें तो आज अतिरिक्त धन लाभ पा सकते हैं।

वृषभ:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। किसी सहयोगी से सतर्क रहें, बहस न करें। लॉकडाउन की वजह से करियर में उलझन बढ़ सकती है। कारोबार ठप होने से मन परेशान हो सकता है लेकिन कुछ दिनों बाद हर चीज सही हो जाएगी। जीवनसाथी से वाद-विवाद टाल देने में ही भलाई है। कोई पुराना मित्र मददगार होगा। मां की सेहत के प्रति चिंता हो सकती है।

मिथुन:

जलेबी जैसी गूढ़ बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। इस लॉकडाउन में आपके अंदर सुप्त विशिष्ट क्षमताओं की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित होगा। कारोबार और करियर कछुए की चाल से ठीक ही चलेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। जीवनसाथी आपके अंतर्मन को पढ़ने में असफल होगा। मन उदास हो सकता है।

कर्क:

शनि की दृष्टि से मामूली कष्ट होगा लेकिन बृहस्पति की नजर से मौलिक विचारों का उदय होगा। दोपहर तक निराशा हो सकती है लेकिन बाद में उम्मीदें परवान चढ़ेंगी। जोखिम लेने से आपको बचना चाहिए। किसी परिजन की स्वास्थ्य समस्या को लेकर मन पेशानी हो सकता है। बच्चों से खुशी मिलेगी।

सिंह:

चंद्रमा की सीधी दृष्टि से मानसिक बल मिलेगा। रचनात्मक विचारों का विकास होगा। कई कामनाओं के पूर्ण होने की राह निकलेगी। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। खरीद-फरोख्त में सतर्क रहना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा।

कन्या:

आंतरिक कुशलता व वक्तृत्व क्षमता विकसित होगी। आज लॉकडाउन के बाद कारोबार में नए विस्तार का प्रस्ताव आनंद देगा। सत्ता के करीबियों से लाभ होगा। सुदूर रह रहे स्वजनों से अच्छी खबर आएगी। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा।

तुला:

आज परिजनों के साथ उत्तम स्वाद की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति यथावत रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है। घर की सफाई में किसी पुरानी गुम वस्तु के मिलने का हर्ष होगा। करियर में स्थिति सामान्य रहेगी। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की आशंका कम है।

वृश्चिक:

आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। दोपहर के बाद सतर्क रहें। आर्थिक क्षति या खर्च की आशंका है। अल्पकालिक निवेश में हानि हो सकती है। बॉस से तकरार न हो, इस बात का ध्यान रखें, अन्यथा हानि आपको ही होगी। घर में आक्रमण की मुद्रा त्याग दें। कार्य में यश मिलेगा।

धनु:

आध्यात्मिक रुझान प्रकट होगा। आर्थिक लाभ संभव है। निवेश में अपेक्षित परिणाम न आने से बेचैनी हो सकती है। सहयोगी से मानसिक तनाव हो सकता है। दूरस्थ रिश्तेदारों से कहासुनी हो सकती है। संतान की योग्यता से आनंद मिलेगा। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है।

मकर:

लॉकडाउन में आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। लेनदेन में हानि हो सकती है। बॉस की वादाखिलाफी से कष्ट हो सकता है। वरिष्ठ सहयोगी से न उलझें, सरल बने। भाई का व्यवहार हतप्रभ करेगा। पूंजी-निवेश करने के लिए ध्यान रखें। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से सहयोग लें।

कुंभ:

किसी प्रिय वस्तु के गुम होने की आशंका है। बेटी से मतभेद की आशंका। कोई अच्छी खबर आएगी। जीवनसाथी के प्रति अनावश्यक चिंता परेशान करेगी। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। सिद्धि प्राप्त होगी। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी।

मीन:

शुभ कार्य आरंभ करने से पहले कुल देवी और देवता का ध्यान करें। आज तैलीय और मसालेदार भोजन से परहेज रखना चाहिए। नकारात्मकता विचार मन में आकर परेशान कर सकते हैं। संयम बरतें, अनुभवी लोगों से बात करें। असुरक्षा का अहसास हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों के साथ संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।