विज्ञापन

राशिफल: राशिफल 15 सितंबरः देखें आज कौन कितने किस्मत के धनी रहेंगे

राशिफल: राशिफल 15 सितंबरः देखें आज कौन कितने किस्मत के धनी रहेंगे
विज्ञापन

मेष:

आज चंद्रमा का संचार दिन रात गुरु की राशि मीन में होगा। अपनी सम राशि से संचार करता हुआ चंद्रमा आपके दिन को कितना शुभ और सुखद बना रहे हैं देखिए क्या कहते हैं आपके सितारे…

मेष राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फलदायी है। दिन के आरंभ में थकान और सुस्ती महसूस करेंगे। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा। आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है। आज यात्रा की योजना है तो उसे टालें और परिवार के साथ समय बिताएं। दोस्तों से मिलना-जुलना हो सकता है। भाग्य 60% साथ देगा।

वृषभ:

सितारे अनुकूल हैं, मेहनत के अनुपात में आपको अधिक लाभ मिलेगा। मित्रों और पड़ोसियों से तालमेल बनाकर रहें तो आपको आवश्यक सहयोग मिलेगा। कार्य में रोमांचक अनुभव होगा। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। भाग्य 85% साथ देगा।

मिथुन:

आज कार्य की व्यस्तता अधिक रहेगी। धर्म-कर्म के कार्य में रुचि बढ़ेगी। तकनीकी जानकारी के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ भोजन करने का अवसर मिलेगा। आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का योग होगा। पारिवारिक विषयों को लेकर गहन चिंतन कर सकते हैं। भाग्य 70% साथ देगा।

कर्क:

भाग्य का भरपूर असर दिखेगा। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचारकर कार्य करें। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में लगनपूर्वक किए गए कार्य का लाभ अवश्य मिलेगा। संतान और जीवनसाथी से लाभ होगा। उत्तम भोजन और वैवाहिक जीवन का सुख मिलेगा। आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति देगा। भाग्य 94% साथ देगा।

सिंह:

जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, सचेत होकर कार्य करें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर निर्णय लें। भावुकता में आकर कोई काम ना करें, कष्ट हो सकता है। वाणी-व्यवहार से गलतफहमी पैदा न हो, इसका ध्यान रखें। खर्च अधिक हो सकता है। भाग्य 55% साथ देगा।

कन्या:

शत्रु आज आपसे दूर भागेंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। आज आमदनी में प्रवाह बना रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे। संतान और जीवनसाथी से सुख और प्रसन्नता मिलेगी। भाग्य 80% साथ देगा।

तुला:

आज आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे। परिवार मे रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। धन, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद मिलेगा। भाग्य 78% साथ देगा।

वृश्चिक:

बीते दिनों की बेचैनी आज शांत हो जाएगी। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं, मानसिक शांति मिलेगी। विदेश में रह रहे किसी मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। भाग्य 70% साथ देगा।

धनु:

आज का दिन शांति पूर्वक बिताएं। किसी से वाद-विवाद में न पड़ें। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। आध्यात्मिकता के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी हो सकती है। घरेलू सामानों की खरीदारी हो सकती है। भाग्य 68% साथ देगा।

मकर:

नए काम के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। नौकरी में साथ काम करने वालों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास हो सकता है। दिन कुल मिलाकर सुख-शांति पूर्वक बीतेगा। भाग्य 75% साथ देगा।

कुंभ:

आज ग्रहों की चाल अनुकूल है। विभिन्न क्षेत्रों में लाभ पाने का अवसर मिल सकता है। दिन की शुरुआत में धन का लाभ मिल सकता है। चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे, जिससे आपको बिजनस में फायदा मिलेगा। भाग्य 80% साथ देगा।

मीन:

पिछली चली आ रही उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें। जरूरी काम में खर्च होगा। मां अथवा घर में किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। पढ़ने-लिखने में छात्रों की रुचि रहेगी। पिता और बुजुर्गों से स्नेह एवं सहयोग मिलेगा। भाग्य 65% साथ देगा।

विज्ञापन