राशिफल 14 दिसंबर 2020: मिथुन से कर्क में जाते हुए चंद्रमा इन 4 राशियों को दे रहा है लाभ

राशिफल 14 दिसंबर 2020 - मिथुन से कर्क में जाते हुए चंद्रमा इन 4 राशियों को दे रहा है लाभ
| Updated on: 14-Dec-2020 08:42 AM IST
मेष:

आज चंद्रमा का संचार मध्य रात्रि तक मिथुन उपरांत कर्क राशि में रहेगा। ऐसे में आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए सुखद रहने वाला है। वृष राशि वालों को अटका हुआ धन मिल सकता है। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा देखिए….

मेष राशि वालों को यात्रा से लाभ होने की संभावना है। कार्यों में सफलता का योग है साथ ही आशानुकूल लाभ भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी, विरोधी निर्बल रहेंगे। भाग्य आज 63 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ:

रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी और धन लाभ होगा, यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। दांपत्‍य जीवन में मधुरता आएगी और संतान सुख की प्राप्ति होगी। भाग्य आज 83 प्रतिशत तक साथ देगा।

मिथुन:

आज के दिन आपको कार्य बनने की खुशी होगी, नए संपर्कों से लाभ होगा। सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी, महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम आसानी से बन जाएंगे। भाग्य आज 91 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

कार्यों में बाधा का योग बनता दिख रहा है। आपको धैर्य से काम लेते हुए कठिनाइयों का सामना करना होगा। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। आज आपको अपने गुस्से पर भी नियंत्रण रखना होगा। भाग्य आज 72 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह:

यात्रा सुखद रहेगी एवं उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। दिन अनुकूल रहेगा। कार्य और व्यवसाय में लाभ निश्चित है। परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। भाग्य आज 87 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:

कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ने की संभावना है। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि हो सकती है। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। किसी भी कागजी संबंधी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले जांच अवश्य कर लें। भाग्य आज 74 प्रतिशत तक साथ देगा।

तुला:

भाग्य का साथ आज सफलता दिलाने में सफल रहेगा। आपके विरोधी आज परास्त होंगे। व्यवहार कुशलता व शांत रहकर कार्य बना लें आपके सभी कार्य सफल रहने की संभावना है। उन्नति का अवसर मिलेगा। भाग्य आज 93 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक:

व्यर्थ का वाद-विवाद होने का योग है। चोट-चपेट भी लग सकती है, वाहन चलाने में सावधानी बरतें। व्यर्थ की यात्रा से बचें। अशान्त वातावरण के कारण मन खिन्न रह सकता है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। प्रभु की शरण ऊर्जा प्रदान करने के साथ रक्षा करेगी। भाग्य आज 50 प्रतिशत तक ही साथ देगा।

धनु:

लंबे समय से आपके द्वारा किया जा रहा प्रयास रंग ला सकता है। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे, संभव है ये परिवर्तन आपके लिए शुभ समाचार लाएं। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर:

धन लाभ होने के साथ आज मनोकामना पूर्ति का शुभ दिन है। मंगलमय यात्रा का योग है। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा, अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों के साथ आज अच्‍छा समय कटेगा। भाग्य आज 91 प्रतिशत तक साथ देगा।

कुंभ:

भागीदारी में लाभ न के बराबर मिलने की आशंका है। आशंका है कि आपके अपने आज के दिन परायों सा व्यवहार कर सकते हैं। शारीरिक अस्वस्थता संभव है, विवाद से बचना श्रेयस्कर है, क्रोध पर नियंत्रण रखें। भाग्य 53 प्रतिशत तक साथ देगा।

मीन:

अशुभ समाचार मिलने से तनाव बने रहने की आशंका है। किसी अप्रिय घटना के घटित होने का योग है। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा, धार्मिक स्थल की यात्रा का भी योग है। भाग्य 57 प्रतिशत तक साथ देगा।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।