विज्ञापन

राशिफल 31 दिसंबर 2020: साल के अंतिम दिन बने हैं कई शुभ संयोग, देखें जाता हुआ साल आपके लिए क्या कह रहा है

राशिफल 31 दिसंबर 2020: साल के अंतिम दिन बने हैं कई शुभ संयोग, देखें जाता हुआ साल आपके लिए क्या कह रहा है
विज्ञापन

मेष:

31 दिसंबर गुरुवार को चंद्रमा दोपहर में मिथुन राशि से कर्क राशि में आ रहे हैं। यहां चंद्रमा पर गुरु और शनि की दृष्टि रहेगी। गुरु और चंद्रमा के एक दूसरे से केंद्र में होने की वजह से गजकेसरी योग बनेगा। इसके अलावा साल के अंतिम दिन गुरुषुष्य और सर्वार्थ सिद्धि नामक योग बना है। ऐसे में मिथुन राशि वालों को आज रुका हुआ धन मिल सकता है। अन्य राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा आइए देखें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे….

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा मुश्किल भरा हो सकता है। आज के दिन आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी रहेंगी। सुव्यवस्था करने में आपको काफी काम करना पड़ सकता है। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी। आपके कार्य अपने आप बनते चले जाएंगे और रुका हुआ धन भी कहीं से प्राप्‍त होगा। आज भाग्‍य का साथ 87 फीसदी मिलेगा।

वृषभ:

आज का दिन आपके लिए शुभ है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाए जा सकते हैं। अभी कोई कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दिन में काम जल्‍दी खत्म करके सायंकाल के लिए कुछ समय परिवार के साथ बिताएंगे। मित्रों के साथ से आपको आनंद की प्राप्ति होगी। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए सामान्य है। व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, सचेष्ट रहें। परिवार के लोग आपका साथ देने के लिए आज आतुर हैं और कर्म का फल आपको प्राप्‍त होगा। रुका हुआ धन कहीं से आपको मिल सकता है। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज के दिन शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय आगे लाभप्रद रहेंगे। आज के दिन आपके घर में लड़का या लड़की की शादी की बात चल सकती है। जन संपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे। कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। परिवार में किसी कारण से आज कोई बात मतभेद पैदा करने वाली हो सकती है। आज भाग्‍य 71 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको हर काम में सफलता प्राप्‍त होगी। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता समाप्त हो जाएगी। नया परिचय होने से आज आपकी मित्रता बढ़ जाएगी। कोई मेहमान आज शाम को घर में पधार सकते हैं। आपका व्‍यय बढ़ेगा और आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज का दिन आपके लिए प्रसन्‍नता देने वाला होगा। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वद्विंयों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दांपत्‍य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। मित्रों के आने से आपको सफलता प्राप्‍त होगी और मन में हर्ष होगा। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और अधिक व्‍यस्‍तता वाला रहेगा। आज आपका व्‍यय भी अधिक होगा और आपको कीर्ति भी प्राप्‍त होगी। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति हो सकती है। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी और मन प्रसन्‍न होगा। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। आप आज अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएंगे और वरिष्‍ठजन भी आपकी प्रशंसा करेंगे। मित्रों के आने से शाम का वक्‍त अच्‍छा बीतेगा और परिवार में सुख शांति आएगी। आज आपको भाग्‍य का 70 फीसदी साथ मिलेगा।

धनु:

आज का दिन आपके लिए खास होने जा रहा है और आपको हर मामले में सफलता का स्‍वाद चखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी। घर में धन धान्य की वृद्धि, कलत्र मित्रों से धन का लाभ, निरोगता शत्रुओं पर विजय और मनोरथ सिद्धि होगी। रात्रि में मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आज के दिन से आप पूरी तरह संतुष्‍ट रहेंगे। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज दिन आपके लिए कई मायनों में खास हो सकता है। जहां एक ओर आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है तो वहीं व्‍यापार में भी लाभ प्राप्‍त हो सकता है। आज सत्पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। सायंकाल के समय स्वास्थ्य कुछ ढीला हो सकता है, ध्यान रखें। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको कर्मफल की प्राप्ति होगी। कहीं से कमाया धन मिलने के योग हैं और भाग्‍य का साथ भी हर मायने में मिल रहा है। वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बहुत समय से भाई बन्धुओं से चला आ रहा विवाद सुलझ जाएगा। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज का दिन धन के लिहाज से आपके लिए खास होने जा रहा है और आज पूरे दिन आय के नये स्रोत सामने आएंगे। विरोधी पक्ष पराजित होगा और आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा और अच्‍छा मुनाफा भी आपको प्राप्‍त होगा। मन से किया गया खर्च भी आपको आनंद देगा। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

विज्ञापन