राशिफल 26 दिसंबर 2020: दिसंबर का अंतिम शनिवार मिथुन राशि के लिए शुभ, आपके लिए कैसा देखें

राशिफल 26 दिसंबर 2020 - दिसंबर का अंतिम शनिवार मिथुन राशि के लिए शुभ, आपके लिए कैसा देखें
| Updated on: 26-Dec-2020 10:22 AM IST
मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 26 दिसंबर दिन शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की चाल की गणना बताती है कि आज चंद्रमा जो बीते 2 दिनों से मेष राशि में मंगल के साथ चल रहे थे वह शाम में अपनी उच्च राशि वृष में प्रवेश कर जाएंगे। वृष राशि में राहु पहले ही बैठे हुए हैं ऐसे में राहु और चंद्रमा का संयोग बनेगा। यहां वृश्चिक राशि में चल रहे केतु और शुक्र के साथ इनका समसप्तक योग बना है। ऐसे में दिसंबर का अंतिम शनि आपके लिए कैसा रहेगा, देखिए क्या कहते हैं आपके सितारे….

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। लव लाइफ में आप नए अध्याय से जुड़ेंगे और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। क्रोध व व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें अन्यथा बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक रहेगी। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। नए कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई की सलाह पारिवारिक बिजनस में उन्नति का कारण बनेगी और पारिवारिक दायित्वों की पूर्ती होगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

व्यापारियों को आज अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं की तरफ ध्यान देंगे, जिससे आपको लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को कार्य के चलते अधिकारियों का कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा और पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी। लव लाइफ में व्यस्तता के बीच भी समय निकाल पाएंगे। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

सुबह से ही छुटपुट लाभ की संभावना बन रही है। साथ ही नौकरी व व्यवसाय से जुड़े मुद्दे भी हल होते दिखेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और डॉक्टरों की सलाह मानें। अगर नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो आपको कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बड़े लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। राजनीति से जुड़े जातकों को यश की प्राप्ति होगी। सायंकाल के समय मित्रों और परिजनों के साथ हास-परिहास में समय व्यतीत होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

विरोधियों की आलोचना पर ध्यान न देकर अपना काम करते रहेंगे तो आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आपके द्वारा परिवार में की गई सहायता से रिश्तों में मजबूती आएगी। रोजगार करने वाले जातकों के पद व गरिमा में वृद्धि होगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। विवाह योग्य जातकों के कुछ अच्छे प्रस्ताव सामने आएंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में किसी अवरोध का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना लाभदायक सिद्ध होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

कार्यक्षेत्र में आज शत्रुजनित षड़यंत्र व लोकापवाद से बचने का प्रयास करें अन्यथा मानसिक तनाव से परेशान रहेंगे। धार्मिक कार्यों में खर्च करने से यश की प्राप्ति होगी और सम्मान भी बढ़ेगा, इससे आपका मन प्रसन्न होगा। नई उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी अनजान व्यक्ति से धन का लेन-देन न करें। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और धन-संपदा में बढ़ोतरी होगी। भाई की मदद से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग हैं। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

आज रचनात्मक कार्यों को करने में मन लगेगा और घर-गृहस्थ की समस्या भी धीरे-धीरे सुलझ जाएंगी। राजकीय मदद प्राप्त होगी और कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें अन्यथा मामला बढ़ता जाएगा। छात्र भविष्य को मजबूत बनाने के लिए सही कौशल का चुनाव करेंगे। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे मेहनत के लिए प्रोत्साहन का काम करेंगे। सायंकाल के समय स्थितियों में सुधार आने से अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

कार्यक्षेत्र में आज पद व अधिकार में वृद्धि होगी। लव लाइफ में गिफ्ट मिलने के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में आने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और दान-पुण्य के कार्य में भाग लेंगे। छात्रों को अपनी समस्याओं के समयोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जाने का प्रसंग प्रबल होगा। पिता तुल्य व्यक्तियों का सहयोग आपको लाभ देगा। नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक सदस्य आपकी बातों से प्रभावित होंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा और किसी महिला मित्र के कारण व्यावसायिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। छात्र एकाग्रता बनाए रखें, तभी आपको सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी, जिसका फायदा आपको मिलेगा। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। सांयकाल के समय संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। लव लाइफ में नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत आज रुके हुए धन की प्राप्ति होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा और आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। समाज सेवा से जुड़े जातकों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। भविष्य को मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयास आपके जीवन में शुभता का संचार करेंगे। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा लेकिन रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। रुके हुए सरकारी कार्यों में गति आएगी और आर्थिक लाभ की स्थितियां विकसित होंगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

आज का दिन मध्यम फलदाय रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन न हो, इसका ध्यान रखें और अपने कार्य पर ही फोकस रखें। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और पराक्रम में वृद्धि होने से शत्रुओं का मनोबल भी टूटेगा। अतिथियों के अचानक आगमन से मन प्रसन्न रहेगा और व्यय भार बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों से बचें। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और स्वास्थ्य नियमों का पालन करें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

पुराने व्यावसायिक संबंध से लाभ होगा और आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। भाई-बहन के सामने असमंजस की स्थिति बनेगी और चर्चाओं से मतभेद दूर रहेंगे। लव लाइफ में नई ताजगी का अहसास होगा। कार्यक्षेत्र में उत्तरदायित्व की वृद्धि अस्थिरता को जन्म देगी। वाहन व भूमि खरीदने के योग बन रहे हैं। सरकारी जातकों को ट्रासंफर का संयोग बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर-गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती हैं। विषाणु जनित रोगों से सावधान रहें। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

आज संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में समय व्यतीत होगा। छात्रों की कंपटीशन में जीत हो सकती है और भूमि-भवन संबंधित मामलों में कुछ राहत भी मिलेगी। जीवनसाथी की भावनाओं का पूरा ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में किसी खास उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा लेकिन मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी और दूसरों का पक्ष समझने की कोशिश भी करेंगे। अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के लिए समय अनुकूल है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।