Omicron News: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 333533 लोग हुए संक्रमित, संक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची करीब 22 लाख

Omicron News - देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 333533 लोग हुए संक्रमित, संक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची करीब 22 लाख
| Updated on: 23-Jan-2022 09:55 AM IST
Corona virus and Omicron Cases Today News LIVE updates: देश में कोरोना और ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं.देश में कोरोना वायरस के अब तक तीन लाख 37 हजार 704 नए केस सामने आए हैं और 488 लोगों की मौत हो गई. वहीं कोरोना के सबसे तेजी से फैलने वाले वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले बढ़ रहे हैं.ओमिक्रॉन वेरिएंट के 10 हजार 50 मामले सामने आ चुके हैं. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 17.22% है. 

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र: नए केस में आई कमी

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 46,393 केस सामने आए हैं, जो शुक्रवार के मुकाबले 1877 कम हैं। शनिवार को 30,795 मरीज ठीक हुए और 48 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2,79,930 हो गए हैं। यहां कुल 74.66 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 70.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,42,071 लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 20.77% है, इससे 1 दिन पहले शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 23.44% था। वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटों में 3,568 नए केस सामने आए, 231 रिकवरी और 10 मौतें दर्ज की गई। एक्टिव केस 17,497 हैं।

2. केरल: पॉजिटिविटी रेट 44.81% हुआ

राज्य में शनिवार को 45,136 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 21,324 मरीज ठीक हुए हैं और 70 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को 41,668 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 17,053 मरीज ठीक हुए हैं और 33 लोगो की मौत हुई थी। अब तक कुल 55.97 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 52.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 51,739 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस की संख्या 2,47,227 है। पॉजिटिविटी रेट 44.81% है, इससे 1 दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 43.76% था।

3. कर्नाटक: पिछले दिन के मुकाबले मौतों की संख्या घटी

यहां शनिवार को 42,470 नए संक्रमित पाए गए, जबकि 35,140 लोग ठीक हुए और 26 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार को 48,089 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 18,115 लोग ठीक हुए और 22 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल 34.67 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 30.98 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,563 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 330447 और पॉजिटिविटी रेट 19.33 है। शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 19.23% था।

4. तमिलनाडु: संक्रमण की रफ्तार स्थिर

24 घंटे के दौरान यहां 30744 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 23372 लोग बीमारी से ठीक हो हुए हैं और 33 लोगों की जान गई है। इससे पहले शुक्रवार को यहां 29870 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, 21,684 लोग बीमारी से ठीक हो हुए थे और 33 लोगों की जान गई थी। अब तक राज्य में कुल 31.03 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.71 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,178 मरीजों की मौत हो गई। यहां कुल एक्टिव केस 1,87,358 है और पॉजिटिविटी रेट 19.75% है।

5. गुजरात: पिछले दिन के मुकाबले नए केस बढ़े

राज्य में शनिवार को 23,150 नए मामले सामने आए, जबकि 10103 मरीज ठीक हुए और 15 लोगों की मौत हुई। यहां शुक्रवार को 21,225 नए मामले सामने आए थे, जबकि 9,254 मरीज ठीक हुए थे और 16 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 10.45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। यहां कुल एक्टिव केस 129875 हैं।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।