Jammu And Kashmir: ऐतिहासिक लाल चौक पर फहराया तिरंगा, 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा श्रीनगर

Jammu And Kashmir - ऐतिहासिक लाल चौक पर फहराया तिरंगा, 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा श्रीनगर
| Updated on: 15-Aug-2022 05:19 PM IST
Jammu And Kashmir | भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, चार महिला कार्यकर्ताओं के अलावा कई अन्य लोगों ने आज सुबह जम्मू-कश्मीर के लाल चौक में ऐतिहासिक घंटाघर के ऊपर तिरंगा फहराया। लोगों को 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए देखा गया। ये लोग देश के विभिन्न हिस्सों से झंडा फहराने के लिए श्रीनगर आए थे। स्थानीय लोगों को तिरंगा लहराते और वंदे मातरम गाते हुए भी देखा गया।

एक व्यक्ति ने अपने पूरे शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज के रंगों की पेंट की हुई थी। लोगों ने लाल चौक पर प्रतिष्ठित घंटाघर के सबसे ऊपर तिरंगा झंडा लगाया। घंटाघर के पास तिरंगा फहराने का सिलसिला लंबा चला। एक के बाद एक ग्रुप झंडा फराते नजर आया। महिलाओं सहित एक अन्य ग्रुप को भी लाल चौक के सामने झंडा लिए पोज देते देखा गया। 

एक व्यक्ति ने टाइम्स नाउ को बताया कि वह अहमदाबाद से श्रीनगर के घंटा घर में भारतीय झंडा उठाने और आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए आया था। एक अन्य व्यक्ति पंजाब से आया था, जबकि एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश से आया था। उन्होंने विभिन्न समुदायों के बीच शांति और एकता का आह्वान किया।

बता दें कि करीब 30 साल पहले बीजेपी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी ने पहली बार 'लाल चौक' झंडा फहराया था।  उसके बाद यह जगह विवादों में रही है। हालांकि इस साल जनवरी में, जब भारत ने अपना 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया तब सामाजिक कार्यकर्ता साजिद यूसुफ शाह और साहिल बशीर भट ने दर्जनों समर्थकों के साथ ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया था। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।