टोक्यो ओलंपिक्स: टोक्यो ओलंपिक्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली जीत दर्ज कर अंतिम-8 की उम्मीद बचाई

टोक्यो ओलंपिक्स - टोक्यो ओलंपिक्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली जीत दर्ज कर अंतिम-8 की उम्मीद बचाई
| Updated on: 30-Jul-2021 01:39 PM IST
टोक्यो: टोक्यो ओलंपिक में भारत की महिला हॉकी टीम को लगातार तीन हार के बाद पहली जीत नसीब हुई है। उसने शुक्रवार को अपने चौथे ग्रुप मैच में आयरलैंड को 1-0 से हरा दिया है। ओई हॉकी स्टेडियम नॉर्थ पिच पर खेले गए इस मुकाबले में मैच का एकमात्र गोल 57वें मिनट में नवनीत कौर ने किया।

यह एक फील्ड गोल था, जिसने भारत को तीन हार के बाद टोक्यों में खुशी मनाने का मौका दिया। वैसे यह मैच भारतीय अग्रिम पंक्ति खासकर पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञों के लिए बेहद निराशाजनक रहा क्योंकि 14 पेनाल्टी कॉर्नर मिलने के बावजूद भारत उसे एक भी गोल में कन्वर्ट नहीं कर सका। आयरिश टीम को बदले में तीन पीसी मिले लेकिन वह भी गोल नहीं कर सकी।

अब भारत को अपना अंतिम ग्रुप मैच दक्षिण अफ्रीका से खेलना है। भारतीय टीम वैसे नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुकी है। भारत के ग्रुप-ए में चार मैचों से तीन अंक हैं और वह अपने ग्रुप में शामिल छह टीमें के बीच पांचवें स्थान पर है। दूसरी ओर, भारत की पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है और आज ही वह जापान के साथ अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलेगी।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।