IPL 2026 Mini Auction: IPL 2026 ऑक्शन समाप्त: 77 खिलाड़ी बिके, कैमरून ग्रीन सबसे महंगे, देखें सभी 10 टीमों का पूरा स्क्वाड

IPL 2026 Mini Auction - IPL 2026 ऑक्शन समाप्त: 77 खिलाड़ी बिके, कैमरून ग्रीन सबसे महंगे, देखें सभी 10 टीमों का पूरा स्क्वाड
| Updated on: 16-Dec-2025 10:26 PM IST

अबू धाबी में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मिनी ऑक्शन का रोमांचक समापन हो गया। इस ऑक्शन में कुल 77 खिलाड़ी बिके, जिनमें 29 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने मिलकर कुल 215.45 करोड़ रुपये खर्च किए। ऑक्शन में सबसे बड़ा सौदा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का रहा, जिसने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को रिकॉर्ड 25.20 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। यह IPL इतिहास में किसी विदेशी खिलाड़ी के लिए सबसे महंगी बोली है।

IPL 2026 का सीजन 26 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। इस मिनी ऑक्शन में 369 खिलाड़ियों की लिस्ट थी, जिनमें से कई युवा अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर खास नजर थी। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने युवा प्रतिभाओं पर बड़ा दांव लगाया, जहां उन्होंने दो अनकैप्ड खिलाड़ियों – प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा – को 14.20 करोड़ रुपये प्रत्येक में खरीदा। यह अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए रिकॉर्ड बोली है।

ऑक्शन के प्रमुख हाइलाइट्स

  • सबसे महंगा खिलाड़ी: कैमरून ग्रीन (KKR) – 25.20 करोड़ रुपये
  • दूसरा सबसे महंगा: मथीशा पथिराना (KKR) – 18 करोड़ रुपये
  • युवा सितारे: CSK ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा पर 28.40 करोड़ खर्च किए।
  • अन्य बड़े सौदे: लियम लिविंगस्टन (SRH) – 13 करोड़, जोश इंग्लिस (LSG) – 8.60 करोड़।

अब सभी टीमों ने अपनी 25 सदस्यीय स्क्वाड पूरी कर ली है। यहां IPL 2026 के लिए सभी 10 टीमों के फुल स्क्वाड की लिस्ट दी गई है:

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फुल स्क्वाड

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन (ट्रेड), अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हैनरी, राहुल चाहर, जैक फाउल्क्स।

मुंबई इंडियंस (MI) फुल स्क्वाड

हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फुल स्क्वाड

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान थुशारा, रसिक सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, विकी ओस्तवाल, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) फुल स्क्वाड

अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, मुस्तफिजुर रहमान, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) फुल स्क्वाड

अभिषेक शर्मा, लियम लिविंगस्टन, जैक एडवर्ड्स, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्राइनस फुलेट्रा, अमित कुमार, ओंकार टरमाले, शिवम मावी, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कार्से, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, जयदेव उनादकट, कामिंदू मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, आर स्मरण, ट्रैविस हेड, जीशान अंसारी।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) फुल स्क्वाड

अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, नितीश राणा (ट्रेड), आकिब नबी, पथुम निसंका, बेन डकेट, लुंगी एनगिडी, काइल जेमिसन, पृथ्वी शॉ, डेविड मिलर, साहिल पारेख।

पंजाब किंग्स (PBKS) फुल स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे, अर्शदीप सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्को जेनसन, मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन, मुशीर खान, नेहाल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, व्यशांक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल।

लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) फुल स्क्वाड

ऋषभ पंत (कप्तान), एनरिक नॉर्खिया, जोश इंग्लिस, वानिंदु हसरंगा, अकक्षत रघुवंशी, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अब्दुल समद, एडेन मार्करम, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शीन कुलकर्णी, आवेश खान, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके, मयंक यादव, मोहम्मद शमी, मिशेल मार्श, मोहसिन खान, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद।

राजस्थान रॉयल्स (RR) फुल स्क्वाड

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, शुभम दुबे, शिमरन हेटमायर, लुआन-ड्रे-प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, युद्धवीर चरक, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यशराज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन।

गुजरात टाइटंस (GT) फुल स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बरार, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।