अबु धाबी के एतिहाद एरिना में 16 दिसंबर 2025 को हुए IPL 2026 मिनी ऑक्शन ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी। 10 फ्रेंचाइजियों ने 77 स्लॉट्स भरने के लिए कुल 237.55 करोड़ रुपये खर्च किए। इस ऑक्शन में रिकॉर्ड टूटे, युवा भारतीय प्रतिभाओं ने करोड़ों लूटे और विदेशी खिलाड़ियों पर भी जमकर बोली लगी। आइए जानते हैं इस रोमांचक दिन की प्रमुख हाइलाइट्स।
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने इतिहास रच दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा, जो IPL में किसी विदेशी खिलाड़ी के लिए अब तक की सबसे ऊंची बोली है। इससे उन्होंने अपने ही हमवतन मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें 2024 ऑक्शन में KKR ने 24.75 करोड़ में लिया था।
हालांकि BCCI की नई नियम के तहत विदेशी खिलाड़ियों की सैलरी मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये तक सीमित है। ग्रीन को सिर्फ 18 करोड़ मिलेंगे, जबकि बाकी 7.20 करोड़ BCCI के प्लेयर वेलफेयर फंड में जाएंगे। फ्रेंचाइजी को पूरी रकम पर्स से कटानी पड़ती है। यह नियम विदेशी खिलाड़ियों की डिमांड का अनुचित फायदा रोकने के लिए लाया गया है।
ऑक्शन की शुरुआत में ही ग्रीन पर KKR, CSK और RR के बीच जबरदस्त जंग हुई। अंत में KKR ने बाजी मारी। ग्रीन IPL 2025 में बैक इंजरी के कारण नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब पूरी फिटनेस के साथ वापसी कर रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बड़ा दांव खेला। उत्तर प्रदेश के 20 साल के ऑलराउंडर प्रशांत वीर और राजस्थान के 19 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा दोनों को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। दोनों की बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख थी – यानी 47 गुना ज्यादा!
दोनों अनकैप्ड कैटेगरी में IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। CSK ने इन युवाओं को भविष्य का निवेश मानकर बड़ी बोली लगाई।
कई स्टार्स को खरीदार नहीं मिला: