विज्ञापन

KKR vs RCB: IPL की ओपनिंग सेरेमनी हुई शुरू- शाहरुख खान होस्ट; श्रेया घोषाल ने मेरे ढोलना सुन...

KKR vs RCB: IPL की ओपनिंग सेरेमनी हुई शुरू- शाहरुख खान होस्ट; श्रेया घोषाल ने मेरे ढोलना सुन...
विज्ञापन

KKR vs RCB: IPL के 18वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है। इसे बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान होस्ट कर रहे हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पहली प्रस्तुति श्रेया घोषाल ने दी। उन्होंने भूल भुलैया फिल्म के गाने मेरे ढोलना सुन...पहला गाना गाया। थोड़ी देर में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर करण औजला भी परफॉर्म करेंगे। अरिजीत सिंह, श्रद्धा कपूर और वरुण धवन भी परफॉर्म कर सकते हैं।

शाहरुख एक दिन पहले ही कोलकाता पहुंच गए थे। वे अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करेंगे। सलमान खान के भी पहुंचने की उम्मीद है। वे अपनी फिल्म सिकंदर के प्रमोशन के लिए आ सकते हैं। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पिछले सभी चैंपियंस के नामों के साथ शुरुआत

IPL-18 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है। इसे बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान होस्ट कर रहे हैं।सेरेमनी की शुरुआत पिछले 17 चैंपियन टीमों के नाम के साथ हुई।

शाहरुख खान ने किया ओपनिंग सेरेमनी का आगाज

ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत हो गई है. कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर शाहरुख खान ने इसका आगाज किया है.

ये सितारे भी मौजूद रह सकते हैं

  • शाहरुख खान: KKR के मालिक होने के नाते उपस्थिति लगभग तय है।
  • प्रियंका चोपड़ा: ग्लोबल स्टार के तौर पर उनकी एंट्री हो सकती है।
  • सलमान खान: सिकंदर के प्रमोशन के लिए आ सकते हैं।
  • विक्की कौशल: उनके भी शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन