ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया बदला: कुवैत और बहरीन में सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागीं

Add as Preferred Source on Google News
विज्ञापन
ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया बदला: कुवैत और बहरीन में सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागीं
विज्ञापन

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी हमलों के जवाब में कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार जवाबी कार्रवाई की है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एयरोस्पेस फोर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उसने तेहरान और ईरान के अन्य महत्वपूर्ण इलाकों पर अमेरिका द्वारा किए गए हमलों का बदला लेने के लिए कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है और खाड़ी क्षेत्र में इस सैन्य गतिविधि के बाद हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं।

कुवैत और बहरीन के इन ठिकानों को बनाया निशाना

IRGC द्वारा गुरुवार को जारी किए गए एक विस्तृत बयान के अनुसार, इस जवाबी कार्रवाई के दौरान कुवैत में स्थित अरिफजान और अली अल सलेम एयर बेस को निशाना बनाया गया। इसके साथ ही, बहरीन में स्थित जुफैर और शेख ईसा एयर बेस पर भी हमले किए गए। ईरान का दावा है कि इन ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन के जरिए सटीक हमले किए गए हैं और iRGC ने स्पष्ट किया कि उसकी नेवी और एयरोस्पेस यूनिट ने एक संयुक्त अभियान के तहत इन अमेरिकी सैन्य ठिकानों के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन हमले को अंजाम दिया।

संप्रभुता के उल्लंघन का आरोप

ईरानी सेना ने अपने बयान में कहा कि यह कार्रवाई अमेरिका के उन हमलों के जवाब में की गई है, जिन्हें ईरान अपनी संप्रभुता का सीधा उल्लंघन मानता है। IRGC ने अमेरिकी कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका ने अपने वादों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को तोड़ा है। ईरान के अनुसार, अमेरिका ने ईरान के दक्षिणी तटीय प्रांतों में कई स्थानों को निशाना बनाया था, जिसके बाद यह जवाबी हमला अनिवार्य हो गया था।

अंतिम संस्कार के दौरान हुए थे अमेरिकी हमले

IRGC ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने ईरान के पूर्वी इलाकों में मशहद शहर की ओर जाने वाले 2 पुलों पर भी हमला किया था। ईरान के मुताबिक, ये अमेरिकी हमले उस समय किए गए जब पूरा देश पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रमों में व्यस्त था। IRGC ने अमेरिकी कार्रवाई को एक बड़ा गुनाह करार दिया है और कहा है कि इस तरह की हरकतों से दुनिया भर में अमेरिका के खिलाफ लोगों का गुस्सा और ज्यादा बढ़ेगा।

अमेरिका को और बड़े हमलों की चेतावनी

ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने दोबारा किसी भी तरह का हमला करने की कोशिश की, तो ईरान की जवाबी कार्रवाई पहले से कहीं अधिक व्यापक और विनाशकारी होगी। IRGC ने कहा कि क्षेत्र में मौजूद अन्य अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी भविष्य में निशाना बनाया जा सकता है। बयान में कड़े शब्दों में कहा गया, "इस्लामी योद्धा अमेरिकी सेना की आक्रामकता का जवाब दिए बिना नहीं रहेंगे।

अमेरिकी नेवी हेडक्वॉर्टर और बुशहर से मिसाइल हमला

ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB ने दावा किया है कि इन हमलों का असर बहरीन स्थित अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े (US Fifth Fleet) के मुख्यालय पर भी पड़ा है और रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के बुशहर शहर से अमेरिकी ठिकानों की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। गौरतलब है कि अमेरिका ने इससे कुछ घंटे पहले ही बुशहर क्षेत्र को निशाना बनाया था, जिसके जवाब में ईरान ने वहां से मिसाइलें छोड़ीं। दूसरी ओर, कुवैत की सेना ने पुष्टि की है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय है और वह आने वाली मिसाइलों और ड्रोन को रोकने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन