विज्ञापन

Katrina Kaif Pregnancy: क्या सही में प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ? वायरल खबर पर बड़ा खुलासा!

Katrina Kaif Pregnancy: क्या सही में प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ? वायरल खबर पर बड़ा खुलासा!
विज्ञापन

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) बीते 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. डेट करने के बाद इन दोनों ने साल 2021 में शादी की. इस बीच कुछ दिनों से कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किया जा रहे हैं. कई दावों में तो ये तक कहा गया कि एक्ट्रेस 2 महीने प्रेग्नेंट हैं. इन वायरल खबरों का सच क्या है इस बात का खुलासा हो गया है.

कैटरीना कैफ, 2 महीने की प्रेगनेंट हैं और ये खबर, जंगल में फैल रही आग से भी तेज़ी से फैल रही है। हालांकि, कैटरीना कैफ और विकी कौशल, दोनों की ही टीम इस बात का लगातार खंडन कर रही है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स इस बात को एक्सक्लूसिव तरीके से बता रहे हैं कि कैटरीना कैफ प्रेगनेंट हैं। अब इंडिया.कॉम की एक रिपोर्ट की मानें तो कैटरीना कैफ, ना सिर्फ दो महीने की प्रेगनेंट हैं बल्कि इस समय उन्हें मूड स्विंग भी हो रहे हैं और इसलिए विकी कौशल उनके साथ न्यूयॉर्क में समय बिता रहे हैं।

ढीले सलवार-कुर्ते से उड़ी प्रेग्नेंसी की अफवाह

दरअसल, कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) कुछ दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर बहुत ढीला-ढाला सलवार-कुर्ता पहने हुए स्पॉट हुई थीं. एक्ट्रेस को इस लुक में जिसने भी देखा तो वो शॉक्ड रह गया. वहीं इस लुक के बाद से सोशल मीडिया पर कैटरीना के प्रेग्नेंट होने का दावा किया जाने लगा.

साथ में मना रहे हैं छुट्टियां गौरतलब है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ इस समय न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिता रहे हैं। कैटरीना कैफ और विकी कौशल, 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के लगभग तीन महीने बाद विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी कोर्ट में रजिस्टर करवाई। शादी के बाद से कैटरीना कैफ और विकी कौशल, अपनी अपनी फिल्में पूरी करने में व्यस्त हैं।

वायरल हुई मालदीव्स से तस्वीर न्यूयॉर्क से पहले, कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने कुछ समय मालदीव्स में भी छुट्टियां बिताईं। यहां से दोनों की ये पूल वाली तस्वीर काफी तेज़ी से वायरल हुई। फैन्स को विकी कौशल और कैटरीना कैफ का साथ काफी पसंद है और उन्हें साथ में परदे पर देखने की भी डिमांड काफी तेज़ी से बढ़ रही है।

कैटरीना की टीम ने किया खुलासा

इन खबरों के उड़ते ही कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की टीम की ओर से बयान जारी किया गया है. टाइम्स नॉउ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना कैफ की टीम ने इन सभी दावों को झूठा बताया है. इसके साथ ही कहा है कि कैटरीना प्रेग्नेंट नहीं हैं. 

विज्ञापन