Jagannath Puri Rath Yatra: पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू हुई, राष्ट्रपति मुर्मू भी हुईं शामिल

Jagannath Puri Rath Yatra - पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू हुई, राष्ट्रपति मुर्मू भी हुईं शामिल
| Updated on: 07-Jul-2024 05:42 PM IST
Jagannath Puri Rath Yatra: 53 साल बाद इस साल पुरी की रथयात्रा दो दिनों की होगी। स्नान पूर्णिमा पर बीमार हुए भगवान जगन्नाथ आज सुबह ठीक हुए, इसलिए रथयात्रा से पहले होने वाले उत्सव भी आज ही मनाए जा रहे हैं। दोपहर 2.20 बजे जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अपने-अपने रथों में विराजित हुए। रथयात्रा शुरू हो गई है। सबसे पहले बलभद्र का रथ खींचा गया है। रथ रुक-रुक कर आगे बढ़ रहा है। कुछ देर बाद अब सुभद्रा और जगन्नाथ जी का रथ खींचा जाएगा।

जगन्नाथ मंदिर के पंचांगकर्ता डॉ. ज्योति प्रसाद के मुताबिक, भगवान को आम दिनों से 2 घंटे पहले जगाया गया। मंगला आरती सुबह 4 की बजाय रात 2 बजे हुई। मंगला आरती के बाद करीब ढाई बजे दशावतार पूजन हुआ। 3 बजे नैत्रोत्सव और 4 बजे पुरी के राजा की तरफ से पूजा की गई। सुबह 5.10 बजे के बाद सूर्य पूजा और करीब 5.30 बजे द्वारपाल पूजा हुई। सुबह 7 बजे भगवान को खिचड़ी भोग-प्रसाद लगाया गया।

रथयात्रा में बहुत ज्यादा भीड़ की वजह से भगवान के नवयौवन दर्शन नहीं होंगे। रथयात्रा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुईं। पीएम नरेंद्र मोदी ने रथयात्रा की देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

रुक-रुक कर आगे बढ़ रहा है बलभद्र का रथ

पुरी में भक्तों की भीड़ काफी अधिक ऐसे में बलभद्र का रथ रुक-रुक कर आगे बढ़ रहा है।

रथ यात्रा शुरू

पुरी में रथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी रथ यात्रा में शामिल हुईं। जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ भक्त खींच रहे हैं। यह रथ यात्रा दो दिन तक चलेगी। पीएम मोदी ने हमेशा की तरह इस बार भी प्रसाद भिजवाया। अमित शाह ने मंगला पूजा की। ओडिशा के अलावा भी कई अन्य राज्यों में रथयात्रा निकाली जा रही है।

अहमदाबाद में दरियापुर पहुंची रथयात्रा

गुजरात के अहमदाबाद में रविवार (7 जुलाई) को भगवान जगन्नाथ की 147वीं वार्षिक रथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। भगवान जगन्नाथ, अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ जमालपुर इलाके में स्थित 400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर से 18 किलोमीटर की रथ यात्रा पर निकले हैं। रथयात्रा दरियापुर पहुंच गई है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।