विज्ञापन

Rajasthan Political Crisis: मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत का प्रहार : बेटियों का बलात्कार हो रहा है और गहलोतजी विधायकों के साथ मुगल ए आजम देख रहे हैं

Rajasthan Political Crisis: मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत का प्रहार : बेटियों का बलात्कार हो रहा है और गहलोतजी विधायकों के साथ मुगल ए आजम देख रहे हैं
विज्ञापन

फोन टेप कांड में अशोक गहलोत और उनकी पूरी टीम के साथ ही कांग्रेस मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत पर बीते कुछ दिनों से हमलावर है। राजस्थान के राजनीतिक घमासान के बीच सरकार के जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने एक ट्वीट करके कहा है कि जालोर, जयपुर समेत अन्य जिलों में बेटियों का रेप हो रहा है और अशोक गहलोत मुगले आजम देखने में व्यस्त है। 

इससे पहले गजेन्द्रसिंह शेखावत ने 17 जुलाई को एक ट्वीट किया, जिसमें महाभारत के एक श्लोक को लिखा है। यतो धर्मः ततो जयः (या, यतो धर्मस्ततो जयः)। यह एक संस्कृत श्लोक है। इस ट्वीट को शेखावत ने पिन कर रखा है।

यह भारत के सर्वोच्च न्यायालय का ध्येय वाक्य है। यह महाभारत में कुल ग्यारह बार आता है और इसका मतलब है "जहाँ धर्म है वहाँ जय (जीत) है। इस ध्येयवाक्य का अर्थ महाभारत के उस श्लोक (संस्कृत: यतः कृष्णस्ततो धर्मो यतो धर्मस्ततो जयः) से आता है जब कुरुक्षेत्र के युद्ध में अर्जुन युधिष्ठिर के अकर्मण्यता को दूर कर रहें हैं। वो कहते हैं, "विजय सदा धर्म के पक्ष में रहती है, एवं जहाँ श्रीकृष्ण हैं वहाँ विजय है। गांधारी भी अपने पुत्रों के मृत्यु के बाद समान उद्गार कहती है। तो साफ है कि गजेन्द्रसिंह राजस्थान की महाभारत में धर्म की बात कहते हुए किसी तरह का अनर्गल बयान देकर फंसना नहीं चाहते साथ ही इरादे भी ठोस रूप से जाहिर किए हैं।

अब शेखावत ने ट्वीट किया है।

उन्होंने जालोर के एमपी देवजी पटेल का एक ट्वीट रीट्वीट किया है, जिसमें कहा है कि कानून व्यवस्था के बजाय सरकार लगान फिल्म देख रही है।


राजस्थान की राजनीति में गहलोत और गजेन्द्रसिंह के बीच की यह जंग कहां जाकर ठहरेगी। इस पर सभी की नजरें हैं।

विज्ञापन