बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला इन दिनों काफी परेशान हैं। दरअसल जूही चावला का हीरे का झुमका मुंबई एयरपोर्ट पर गिर गया। झुमका गुम होने से परेशान जूही ने सोशल मीडिया पर भी अपनी परेशानी का जिक्र किया और लोगों से अपने गुम हुए झुमके क ढूंढने के लोगों से मदद भी मांगी है। जूही का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
झुमका ढूंढ कर लाने वाले को जूही देंगी इनाम
जूही ने अपनी पोस्ट में झुमके की दूसरी जोड़ी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘सुबह मैं मुंबई एयरपोर्ट के गेट नंबर 8 पर जा रही थी। एमिरेट्स कॉउंटर पर मैने चेक किया, सिक्योरिटी चेक हुआ, लेकिन बीच में कहीं मेरा डायमंड झुमका गिर गया। अगर कोई मेरी मदद करेगा तो मैं खुश हो जाउंगी।’जूही ने लोगों से यह भी कहा कि, ‘अगर किसी को उनका झमुका मिलता है, तो वह पुलिस को इसकी सूचना दें। ये मेरा मैचिंग पीस है जिसे मैं 15 साल से पहन रही हूं। प्लीज ढूंढने में मेरी हेल्प करें।’ जूही ने यह भी लिखा कि जो भी उनके ईयररिंग को ढूंढ देगा वह उसे इनाम भी देंगी।
Kindly help 🙏 pic.twitter.com/bNTNYIBaZ2
— Juhi Chawla (@iam_juhi) December 13, 2020
पोस्ट पर यूजर्स कर रहे कमेंट्स
बता दें कि ट्विटर पर जूही की पोस्ट पर यूजर्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। अब तक पोस्ट को 6,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स कमेंट्स भी कर रहे हैं। किसी यूजर ने लिखा है कि वे आशा करते हैं कि जूही को उनका झुमका जल्द मिल जाए। एक यूजर्स ने कमेंट किया है कि, ‘आपने अपने झुमके के गुम होने पर ट्वीट किया इसका मतलब है कि वो आपके लिए बेहद खास था। आशा करता हूं कि वो आपको जल्द मिल जाए। बेस्ट ऑफ लक।’