विज्ञापन

बॉलीवुड: KRK ने बदला अपना नाम, बोले- अब 'खान' नहीं 'कुमार' लगाऊंगा

बॉलीवुड: KRK ने बदला अपना नाम, बोले- अब 'खान' नहीं 'कुमार' लगाऊंगा
विज्ञापन

बॉलीवुड | सेल्फ क्लेम क्रिटिक कमाल राशिद खान ने ट्विटर पर अपना नाम बदलकर कमाल राशिद कुमार कर लिया है। कमाल राशिद खान फिल्मों के रिव्यू और अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, 'आज मैंने अपने नाम से 'खान' हटाने और अपनी पत्नी का सरनेम कुमार जोड़ने का फैसला किया है। मेरी पत्नी का नाम अनीता कुमार है। तो अब मेरा नाम कमल राशिद कुमार होगा।'

लोग पूछ रहे हैं नाम बदलने की वजह

कमाल राशिद खान ने ऐसा करने की वजह नहीं बताई है। सोशल मीडिया पर लोग उनके ऐसा करने की वजह पूछ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'लेकिन क्यों? और इससे क्या होगा।' एक अन्य शख्स ने कमेंट किया, 'चलो अब नाम बदलने की लीगल प्रक्रिया भी शुरू कर दो।' इसी तरह कई लोगों ने उनके ऐसा करने का सपोर्ट भी किया है।

बिग बॉस का हिस्सा रहे हैं कमाल

बता दें कि कमाल राशिद खान रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया था जो बुरी तरह फ्लॉप हो गईं। कमाल राशिद खान ने इसके बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए बॉलीवुड सितारों को गाली देना शुरू कर दिया था जिसके बाद उनका ट्विटर हैंडल सस्पेंड कर दिया गया।

यूट्यूब पर करते हैं फिल्मों का रिव्यू

हालांकि बाद में कमाल राशिद खान ने दूसरा हैंडल बनाया और अब वह अपशब्दों का इस्तेमाल करने से थोड़ा परहेज करते हैं। बता दें कि कमाल राशिद खान हर नई फिल्म का रिव्यू करते हैं। इसके लिए उन्होंने एक यूट्यूब चैनल और एक अलग से ट्विटर हैंडल भी बना रखा है। हालांकि ज्यादातर फिल्मों के बारे में वह निगेटिव ही बोलते हैं।

विज्ञापन