बॉलीवुड: बिपाशा बसु के बेबी बंप से बात करते दिखे करण सिंह ग्रोवर, एक्ट्रेस की क्यूट स्माइल पर फिदा हुए फैंस

बॉलीवुड - बिपाशा बसु के बेबी बंप से बात करते दिखे करण सिंह ग्रोवर, एक्ट्रेस की क्यूट स्माइल पर फिदा हुए फैंस
| Updated on: 28-Aug-2022 04:23 PM IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने पिछले दिनों एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया था और अब वह आए दिन फैंस के लिए अपनी बेबी बंप वाली तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने 2 नए वीडियो शेयर किए हैं जो न सिर्फ काफी क्यूट हैं बल्कि काफी वायरल भी हो रहे हैं।

बेबी बंप से बात करते नजर आए करण

पहले वीडियो में करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु के बेबी बंप को गाना सुनाते नजर आ रहे हैं। बिपाशा बसु ने इस मौके को फिल्माया है। करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु के बेबी बंप के पास रहकर होंठ बुदबुदाते दिख रहे हैं। बिपाशा बसु ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- डैड मोड। बच्चे के लिए गाना गाते हुए, उससे बातें करते हुए।

ग्रीन ड्रेस में बिपाशा बसु की क्यूट स्माइल

वहीं दूसरा वीडियो खुद करण सिंह ग्रोवर ने रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो में बिपाशा बसु ग्रीन कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में बिपाशा बसु कैमरे की तरफ देखकर मुस्काराती नजर आ रही हैं। बिपाशा बसु को इस वीडियो में अपने बेबी बंप पर हाथ फिराते और खुश होते देखा जा सकता है।

शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बनेंगे बिपाशा-करण

उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। बता दें कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के 6 साल बाद दोनों ने प्रेग्नेंसी प्लान की है और अब जल्द ही दोनों की जिंदगी में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इस खास लम्हे को लेकर फैंस भी बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।