बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। उन्होंने दो दशक में अपनी खूबसूरती और अदायगी से फैंस को इंप्रेस किया है। एक्ट्रेस के चाहनेवालों की कमी नहीं है और करीना कपूर खान 46 साल की उम्र में भी पूरी तरह फिट हैं तथा वे अभी भी एफर्टलेसली लीड रोल्स प्ले कर ले जा रही हैं। उन्होंने अपने अब तक के लंबे करियर में जीरो फिगर और प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म शूट करने समेत कई सारे टैबूज को भी तोड़ा है और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक बेहद खास जगह बनाई है। एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर के बारे में खुलकर बात की और कई दिलचस्प बातें साझा कीं।
करियर में 75 फिल्में करने के बाद भी क्यों होती है पूह की चर्चा
करीना कपूर खान ने इस दौरान बताया कि वे फिल्म इंडस्ट्री में लंबे वक्त से काम कर रही हैं और अपने शानदार अभिनय सफर के दौरान कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके बाद भी एक्ट्रेस को कभी खुशी कभी गम के उनके द्वारा निभाए गए प्रतिष्ठित पूह के किरदार के लिए ही सबसे ज्यादा जाना जाता है और करीना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कभी खुशी कभी गम से जुड़े थ्रोबैक मोमेंट्स के बारे में बात करते हुए विस्तार से बताया और अपने इस अनुभव को फैंस के साथ साझा किया।
एक्ट्रेस ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि मुझे कभी खुशी कभी गम का हिस्सा बनने पर सबसे अच्छा जो लगता है वो ये है कि करण की फिल्में हमेशा रिलेशनशिप और फैमिली को सेलिब्रेट करती हैं। जैसा कि कुछ कुछ होता है फिल्म में करण की स्टोरीटेलिंग एक अलग गर्माहट और अपनापन लाती है। फिल्म की रिलीज के 25 साल बीत जाने के बाद भी लोग मुझसे आज भी कहते हैं कि उन्होंने ये फिल्म 20 से ज्यादा बार देखी है। मैंने 75 फिल्में की हैं लेकिन मुझे आज भी सबसे ज्यादा कभी खुशी कभी गम के प्ले किए गए पूह के किरदार के लिए ही याद किया जाता है।
करीना कपूर खान का शानदार फिल्मी सफर
अगर करीना कपूर के अब तक के फिल्मी सफर की बात करें तो एक्ट्रेस अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रही हैं। करीना कपूर अपने अभिनय करियर के दौरान आशोका, अजनबी, यादें, फिदा, युवा, हलचल, टशन, 3 ईडियट्स, गोलमाल 3, रा वन, एजेंट विनोद, सत्याग्रह, सिंघम रिटर्न्स, की एंड का, गुड न्यूज, अंग्रेजी मीडियम, लाल सिंह चड्झा, क्रू, दायरा, द बकिंघम मर्डर्स और सिंघम अगेन जैसी तमाम फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। इनमें से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा करने में सफल भी साबित हुई हैं। इसके अलावा अब वे जल्द ही शाहरुख खान की आगामी फिल्म किंग के एक स्पेशल सॉन्ग में भी नजर आने वाली हैं, जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है।