विज्ञापन

बॉलीवुड: कार्तिक ने सारा को उठाया गोद में और फिर... विडीयो हुआ वायरल

बॉलीवुड: कार्तिक ने सारा को उठाया गोद में और फिर... विडीयो हुआ वायरल
विज्ञापन

बॉलीवुड: एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और बॉलीवुड के चुलबुले एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आजकल 2' (Love Aaj Kal 2) जल्द ही रिलीज होने वाली है। फैंस उनकी जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। इन दिनों दोनों फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी नजर आ रहे हैं। इसी सिलसिले में हाल ही में दोनों अहमदाबाद पहुंचे थे। सारा और कार्तिक को साथ देखकर फैंस में अलग ही एक्साइटमेंट नजर आ रहा था। इतना ही नहीं सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के फिल्म प्रमोशन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा और कार्तिक अपने फिल्म के ही गाने 'हां मैं गलत' पर धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। स्टेज पर दोनों का ये डांस देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

कार्तिक आर्यन ने शेयर किया वीडियो

सिर्फ इतना ही नहीं सारा अली खान के साथ 'हां मैं गलत' गाने पर नाचते-नाचते कार्तिक आर्यन उन्हें गोद में उठा लेते हैं, जिस पर एक्ट्रेस काफी हैरान हो जाती हैं। वहीं खास बात तो ये है कि दोनों को ये हरकत करते देख फैंस बहुत खुश होते हैं। इस वीडियो को खुद कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

वीडियो में जहां सारा अली खान ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। वहीं कार्तिक आर्यन व्हाइट टी-शर्ट और ऑरेंज जैकेट में दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा है- अहमदाबाद में सार्तिक, केम छो।

आपको बता दें कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आजकल 2' (Love Aaj Kal 2) इसी महीने वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म ने अपने ट्रेलर से लोगों का दिल पहले ही जीत लिया है। साथ ही इसके गानों ने भी फैंस के दिलों में जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस फिल्म में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के साथ रणदीप हुड्डा और आरुषि शर्मा भी नजर आएंगी।

विज्ञापन