मनोरंजन: किम शर्मा ने की लिएंडर पेस के साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि, शेयर की तस्वीर

मनोरंजन - किम शर्मा ने की लिएंडर पेस के साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि, शेयर की तस्वीर
| Updated on: 06-Sep-2021 12:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क: कई महीनों से बी टाउन में मोहब्बतें की एक्ट्रेस किम शर्मा और टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन अब लगता है किम इस रिश्ते को दुनिया से छुपाना नहीं चाहती हैं। किम ने हाल में ही एक रोमांटिक तस्वीर साझा कर इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

किम ने साझा की रोमांटिक तस्वीर

किम शर्मा ने जो तस्वीर साझा की है उसमें लिएंडर पेस उन्हें बड़े ही प्यार से देख रहे हैं। वहीं किम कैमरे को देखकर पोज दे रही हैं। इस तस्वीर को किम और लिएंडर के फैन्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने कुछ नहीं लिखा बल्कि लड़का और लड़की के बीच प्यार को दर्शाते इमोजी का इस्तेमाल किया है।

इससे पहले लिएंडर पेस और किम शर्मा की गोवा में एक साथ छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें वायरल हुईं थीं। जिनमें दोनों एक साथ खाना खाते हुए और रोमांटिक अंदाज में भी नजर आ रहे थे। गौरतलब है कि किम का नाम किसी वक्त हर्षवर्धन राणे से जुड़ा था। दोनों का रिलेशनशिप काफी अच्छा था और फैंस को उनकी जोड़ी भी पसंद थी, लेकिन किस वजह से दोनों अलग हो गए। उनके ब्रेकअप की वजह का आज तक खुलासा नहीं हुआ। 

बात करें किम शर्मा की तो वो अक्सर अपने रिलेशनशिप्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। साल 2003 में किम और क्रिकेटर युवराज सिंह के अफेयर की खबरें आने लगी थीं। लगभग चार साल तक दोनों का अफेयर चला लेकिन फिर उनके रिश्ते में दरार आने लगी। साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद किम शर्मा ने 2010 में बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी कर ली और मुंबई छोड़ केन्या में बस गईं। कुछ समय बाद किम के पति ने भी किसी और लड़की के लिए उन्हें छोड़ दिया।

वहीं अब किम लिएंडर संग काफी खुश नजर आ रही हैं। देखना होगा कि ये कपल कब तक शादी के बंधन में बंधता है। लिएंडर पेस की बात करें तो वह इससे पहले संजय दत्त की पूर्व पत्नी और मॉडल रिया पिल्लई के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहे हैं। दोनों की एक बेटी भी है।

किम शर्मा बड़े परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अपने अफेयर को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। किम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।