IPL 2021: बुलंद हौसले के साथ मुंबई से भिड़ेगी KKR, ये हो सकती है प्लेइंग 11
IPL 2021 - बुलंद हौसले के साथ मुंबई से भिड़ेगी KKR, ये हो सकती है प्लेइंग 11
|
Updated on: 13-Apr-2021 04:03 PM IST
IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन का पांचवां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आज (मंगलवार) खेला जाएगा। दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ेंगी। KKR और मुंबई इंडियंस का इस सीजन का ये दूसरा मैच होगा। KKR ने पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था। उसने डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम को मात दी थी। वही, मुंबई इंडियंस को पहले मैच में आरसीबी के हाथों शिकस्त मिली थी। केकेआर की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हीं 11 खिलाड़ियों को उतार सकती है, जो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले थे। यानी टीम में बदलाव होने की उम्मीद कम है। वहीं, एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ियों से लैस मुंबई इंडियंस की टीम में भी ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पहले मैच में महंगे साबित हुए स्पिनर राहुल चाहर की जगह अंतिम ग्यारह में अनुभवी पीयूष चावला को शामिल किया जा सकता है। मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारीआईपीएल में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 27 मुकाबले हुए हैं। मुंबई ने 21 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता को 6 में सफलता मिली। पिछले 5 मैचों में भी मुंबई का पलड़ा भारी रहा। उसने 4 मैच जीते। दरअसल, केकेआर के इरादे पांच बार की चैम्पियन मुंबई से पुराना हिसाब चुकता करने के होंगे। मुंबई के खिलाफ पिछले 12 में से केकेआर ने सिर्फ एक मैच जीता है। ये हो सकती है दोनों की प्लेइंग 11कोलकाता नाइट राइडर्स : इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, शाकिब अल हसन, हरभजन सिंह। मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, क्रिस लिन, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन, पीयूष चावला, मार्को जेनसेन।
Disclaimer
अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।