Holika Dahan 2021: होलिका दहन पर इन लकड़ियों को जलाने से पहले जान लें ये सावधानियां, करे ये काम

Holika Dahan 2021 - होलिका दहन पर इन लकड़ियों को जलाने से पहले जान लें ये सावधानियां, करे ये काम
| Updated on: 23-Mar-2021 06:36 PM IST
Delhi: 28 मार्च को होलिका दहन मनाया जाएगा। इस दिन लकड़ी के रूप में अपनी बुराई जलाने की परंपरा है ताकि हमारी आत्मा पवित्र हो जाए। आमतौर पर लोग इस दिन किसी भी लकड़ी से होलिका दहन कर लेते हैं जो सही नहीं है। ज्योतिर्विद कमल नंदलाल से जानते हैं कि इस दिन किन लकड़ियों से होलिका दहन किया जा सकता है और किन लकड़ी का प्रयोग होलिका दहन में नहीं करना चाहिए। 

होलिका जलाने और भस्म करने का पर्व है। महादेव ने होली से 8 दिन पहले यानी होलाष्टक के दिन कामदेव यानी अपनी बुराई को भस्म कर दिया था। शास्त्रों के अनुसार राहु-केतु से संबंधित कुछ पेड़ों को बुराई का प्रतीक माना जाता है। इसलिए होलिका दहन में इन पेड़ों की लकड़ियों को जलाना चाहिए। 

होलिका दहन में ऐसी लकड़ी की प्रयोग करना चाहिए जिससे हमारे जीवन की बुराइयां जल जाएं। इनमें पहली लकड़ी है एरंड की लकड़ी जबकि दूसरी लकड़ी है गूलर की लकड़ी। इन दोनों लकड़ियों का प्रयोग होलिका दहन के दिन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा, इस दिन गाय के उपले इस्तेमाल किए जाते हैं। 

इस मौसम में एरंड और गूलर की लकड़ी के पत्ते झड़ने लगते हैं। इनका जल तत्व समाप्त हो जाता है। अगर इन्हें जलाया नहीं जाए तो इनके अंदर कीड़ों की उत्पत्ति हो जाती है। 

एरंड और गूलर की लकड़ी जलाने से वायु शुद्ध होती है साथ ही मच्छर और बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं। इसलिए होलिका दहन के दिन इन दोनों लकड़ियों को गाय के उपले और खर-पतवार के साथ जलाना चाहिए।  होलिका दहन के दिन आम की लकड़ी को कभी नहीं जलाना चाहिए। 

इस मौसम में पीपल के पेड़ पर भी नए कोपल आते हैं। इसलिए इस दिन पीपल की लकड़ी भी नहीं जलानी चाहिए। इसके अलावा, होलिका दहन में वट की लकड़ी जलाना भी अशुभ माना जाता है। होलिका दहन में इन चारों पेड़ों की लकड़ी जलाने से परहेज करना चाहिए। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।