Shardiya Navratri: जानिए कब है नवरात्रि के पहले दिन का पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri - जानिए कब है नवरात्रि के पहले दिन का पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
| Updated on: 15-Oct-2023 06:00 AM IST
Shardiya Navratri: शारदीय नवरात्रि इस हफ्ते रविवार को शुरू होने वाला है। Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) इस हफ्ते रविवार को शुरू होने वाला है। मां दुर्गा के भक्त नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए अभी से तैयारी कर रहे हैं। घर की साफ-सफाई से लेकर पूजा का सामान लाने आदि का काम हो रहा है। साल में दो बार नवरात्रि होते हैं। पहला चैत्र नवरात्रि और दूसरा शारदीय नवरात्रि जो इस हफ्ते के अंत में शुरू हो रहे हैं। शारदीय नवरात्रि आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक मनाया जाएगा। इस दौरान भक्त मां दुर्गा और उनके नौ अवतारों - नवदुर्गाओं की पूजा करते हैं। यह त्यौहार नौ दिनों के लिए मनाया जाता है। यहां आपको नवरात्रि की पूजा शुरू करने के लिए शुभ समय के बारे में बताया जा रहा है।

रविवार से शुरू होंगे नवरात्रि

नवरात्रि के 9 शुभ दिनों के बाद दसवें दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में दुर्गा पूजा और दशहरा के रूप में मनाया जाता है। नवरात्रि का त्योहार अश्विनी महीने के शुक्ल पक्ष के पहले दिन यानी प्रतिपदा से शरद नवरात्रि की शुरुआत होती है। यह त्यौहार नौ रातों के लिए मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 15 अक्टूबर से शुरू होगा और 24 अक्टूबर 2023 को दशहरा के साथ समाप्त होगा।

पूजा मुहूर्त का समय

घटस्थापना नवरात्रि के दौरान महत्वपूर्ण अनुष्ठानों में से एक है। यह उत्सव के नौ दिनों की शुरुआत का प्रतीक है। यह अनुष्ठान प्रतीकात्मक रूप से देवी शक्ति के आह्वान का प्रतीक है। घटस्थापना के लिए सबसे शुभ या सबसे अच्छा मुहूर्त नवरात्रि के पहले दिन होता है। वहीं, चित्रा नक्षत्र को घटस्थापना के लिए सबसे अशुभ समय माना जाता है।

तारीख                                        अक्टूबर 15, 2023

दिन                                             रविवार

प्रतिपदा तारीख की शुरुआत         11:24 PM , 14 अक्टूबर  2023

प्रतिपदा तारीख का अंत                12:32 AM,  16 अक्टूबर  2023

चैत्र नक्षत्र की शुरूआत                 04:24 PM,  14 अक्टूबर  2023

चैत्र नक्षत्र का अंत                         06:13 PM,  15 अक्टूबर  2023

शारदीय नवरात्रि 2023 कैलेंडर:

  • 15 अक्टूबर - घटस्थापना (देवी शक्ति का आह्वान), शैलपुत्री पूजा
  • 16 अक्टूबर - ब्रह्मचारिणी पूजा (मां ब्रह्मचारिणी)
  • 17 अक्टूबर - सिन्दूर तृतीया, चंद्रघंटा पूजा (मां चंद्रघंटा)
  • 18 अक्टूबर - कुष्मांडा पूजा (मां कुष्मांडा), विनायक चतुर्थी
  • 19 अक्टूबर - स्कंदमाता पूजा (मां स्कंदमाता)
  • 20 अक्टूबर - कात्यायनी पूजा (मां कात्यायनी)
  • 21 अक्टूबर - सरस्वती पूजा, कालरात्रि पूजा (सप्तमी) (मां कालरात्रि)
  • 22 अक्टूबर- दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा (मां महागौरी) और संधि पूजा
  • 23 अक्टूबर- महानवमी
नवरात्रि 2023 महाअष्टमी पूजा की तिथि

इस बार शारदीय नवरात्रि की अष्टमी की पूजा 22 अक्टूबर 2023 को की जाएगी। महा अष्टमी नवरात्रि के आठवें दिन आता है। इस दिन महागौरी की पूजा-अर्चना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, अष्टमी के दिन माता गौरी की उपासना करने से निसंतान दंपतियों को गुणवान और स्वस्थ संतान की प्राप्ति होती है। जिन महिलाओं को गोद सुनी है वो महाअष्टमी के दिन कन्या पूजन जरूर करें। 

नवरात्रि 2023 अष्टमी पूजा शुभ मुहूर्त 

अश्विन शुक्ल अष्टमी तिथि आरंभ- 21 अक्टूबर 2023 को रात 9 बजकर 53 मिनट से 

अश्विन शुक्ल अष्टमी तिथि समाप्त- 22 अक्टूबर 2023 को रात 7 बजकर 58 तक

नवरात्रि 2023 महा अष्टमी तिथि- 22 अक्टूबर 2023 

नवरात्रि में कन्या पूजन का महत्व

नवरात्रि में कन्याओं को भोजन कराना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। दरअसल, छोटी-छोटी बच्चियों को देवी मां का रूप माना जाता है, इसलिए नवरात्र में कन्या पूजा जरूर करना चाहिए। नवरात्रि के अष्टमी और नवमी दोनों दिन कन्या पूजा किया जा सकता है। कन्या पूजन के लिए 10 साल तक की बच्चियों को आमंत्रित करना चाहिए। कन्या पूजा से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। Zoom News इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।