नई दिल्ली: जानिये चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर की क्यों हुई थी हार्ड लैंडिंग

नई दिल्ली - जानिये चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर की क्यों हुई थी हार्ड लैंडिंग
| Updated on: 21-Nov-2019 11:47 AM IST
केंद्र सरकार ने चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की चंद्रमा के सतह पर हार्ड लैंडिंग के बारे में संसद में जानकारी दी। लोकसभा में लिखित जवाब में मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि चूंकि डिसेंट के दौरान विक्रम लैंडर के वेग में कमी तय मापदंडों से अधिक थी, इसलिए उसकी हार्ड लैंडिंग हुई।

जितेंद्र सिंह ने बताया कि डिसेंट का पहला फेज चंद्रमा की सतह से 30 किलोमीटर से 7.4 किलोमीटर की दूरी तक किया गया। इस दौरान वेग को 1,683 मीटर प्रति सेकंड से घटाकर 146 मीटर प्रति सेकंड कर दिया गया। वहीं, डिसेंट के दूसरे फेज के दौरान वेग में कमी तय मापदंडों से अधिक थी। इसका नतीजा यह हुआ कि तय लैंडिंग साइट के पांच सौ मीटर के दायरे में विक्रम की हार्ड लैंडिंग हुई।

जितेंद्र सिंह ने कहा कि हालांकि, चंद्रयान 2 का लॉन्च, ऑर्बिटल क्रिटिकल मनुवर, लैंडर सेपरेशन, डी बूस्ट और रफ ब्रेकिंग फेज को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

बता दें कि जितेंद्र सिंह ने यह जवाब यूपी के गोंडा से सांसद कीर्ति वर्धन सिंह के विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग के फेल होने को लेकर पूछे गए एक सवाल पर दिया। वहीं, अगर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग होती तो भारत चौथा देश होता जो चांद की सतह पर उतरा हो। वहीं, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रूव पर उतरने वाला भारत पहला देश होता।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।