बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और ललित मोदी (Lalit Modi) रिलेशनशिप में हैं। इस बात की जानकारी खुद ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से दी है। ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए हैं, जिनसे पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों ने शादी कर ली है, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने साफ कर दिया कि वो रिलेशनशिप में हैं। ललित मोदी ने ट्वीट में सुष्मिता सेन के लिए betterhalf लिखा था। जिसके बाद फैंस को लगा कि दोनों की शादी हो गई है। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने लगे। लेकिन इसके तुरंत बाद ही उन्होंने क्लेरिफाई किया कि अभी डेट कर रहे हैं लेकिन, जल्द ही शादी करेंगे।
क्या है ललित मोदी का पोस्ट
दरअसल सबसे पहले ललित मोदी ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिन में वो सुष्मिता सेन के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ ललित मोदी ने कैप्शन में लिखा, 'परिवार के साथ मालदीव और सारडीनिया के ग्लोबल टूर से अभी वापस आया हूं, और मेरी बेटर हॉफ सुष्मिता सेन। आखिरकार जिंदगी की एक नई शुरुआत। ओवर द मून।' अपने कैप्शन में ललित मोदी ने ढेर सारे दिल के इमोजीस का भी इस्तेमाल किया है।
Just back in london after a whirling global tour #maldives # sardinia with the families - not to mention my #betterhalf @sushmitasen47 - a new beginning a new life finally. Over the moon. 🥰😘😍😍🥰💕💞💖💘💓 pic.twitter.com/Vvks5afTfz
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) July 14, 2022
ललित मोदी का दूसरा पोस्ट
ललित मोदी के पहले पोस्ट के बाद ही सोशल मीडिया यूजर्स और सेलेब्स उन्हें बधाई देने लगे, ललित मोदी के कैप्शन में मेरी बेटर हॉफ से लोग समझे की उन्होंने शादी कर ली है। ऐसे में ललित मोदी ने कुछ ही देर बाद दूसरा ट्वीट किया और लिखा, 'साफ कर दूं कि शादी नहीं हुई है, हम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन शादी भी बहुत जल्दी होगी एक दिन।'
Just for clarity. Not married - just dating each other. That too it will happen one day. 🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾 pic.twitter.com/Rx6ze6lrhE
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) July 14, 2022
हैरान हैं सोशल मीडिया यूजर्स
बता दें कि ललित मोदी के इस पोस्ट से सोशल मीडिया यूजर्स और सुष्मिता सेन के फैन्स हैरान हो गए हैं। ललित मोदी के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दूसरी ओर फैन्स दोनों को बधाई भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि सुष्मिता सेन कुछ वक्त पहले तक रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं, लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं।