Chandrayaan 3 Mission: अब चंदा मामा दूर के नही- भारत बना दुनिया का चौथा चाँद पर पहुँचाने वाल देश

Chandrayaan 3 Mission - अब चंदा मामा दूर के नही- भारत बना दुनिया का चौथा चाँद पर पहुँचाने वाल देश
| Updated on: 23-Aug-2023 05:47 PM IST
Chandrayaan 3 Mission: चंद्रयान-3 को लेकर पूरे देश में उत्साह नजर आ रहा है। सभी की निगाहें बार-बार घड़ी की तरफ देख रही हैं। आज शाम 6.04 बजे चंद्रयान चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। भारत के लिए ये एक ऐतिहासिक पल होगा। दुनियाभर के लोग आज भारत के इस मिशन पर नजर बनाए हुए हैं। अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा ऐसा देश बनेगा, जो चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। यहां जानें पल-पल के अपडेट्स

चंद्रयान 3 ने रचा इतिहास, चंद्रमा की सतह पर उतरा

चंद्रयान 3 ने रचा इतिहास, चंद्रमा की सतह पर उतर गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन जुड़े

भारत का चंद्रयान-3 कुछ ही देर में चांद पर कदम रखने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन जुड़ गए हैं. चंद्रयान-3 कुछ ही देर में चांद पर कदम रखेगा.

इसरो ने यूट्यूब पर बनाया रिकॉर्ड 

बता दे की इसरो ने योयतोबे पर भी एक रिकॉर्ड बना दिया है। रिकॉर्ड यह है की इसरो के चैनल की लाइवस्ट्रीम पर दर्शकों की संख्या सबसे अधिक रही है यह संख्या 70 लाख  से पार जा चुकी है. और यहाँ भी यूट्यूब के इतहास का आज तक का सबसे अधिक दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड है 

चंद्रयान 3 ने पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा किया

चंद्रयान 3 ने पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा किया है और चांद की नई तस्वीर भी भेजी है। 

चंद्रयान-3 का पावर डिसेंट हुआ शुरू, पहले चरण की प्रक्रिया 11 मिनट की

चंद्रयान-3 कुछ ही देर में चांद पर लैंड करने वाला है. चंद्रयान-3 का पावर डिसेंट शुरू हो चुका है. पहले चरण की प्रक्रिया 11 मिनट की होगी. चंद्रयान-3 शाम 6 बजकर 04 मिनट में चांद पर कदम रखेगा.

CSIR मुख्यालय में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह मौजूद

चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग देखने के लिए दिल्ली में CSIR मुख्यालय में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह मौजूद हैं।

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने से पहले गायक कैलाश खेर ने कही ये बात

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने से पहले गायक कैलाश खेर ने कहा, 'भारत से प्यार करने वालों के लिए यह गर्व का क्षण है कि चंद्रयान उतरने जा रहा है। विज्ञान और अंतरिक्ष जटिल विषय हैं लेकिन मैं अपने साथी भारतीयों को सलाम करता हूं क्योंकि वे इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उन्हें आज के नेतृत्व का समर्थन प्राप्त है। मैं हमारे भारतीय मूल्यों, हमारी सनातन परंपराओं को सलाम करता हूं और सभी भारतीयों को शुभकामनाएं देता हूं कि यह शुभ अवसर यहां है। यह उन सभी के लिए एक बड़ा क्षण है जो भारत से प्यार करते हैं। थोड़ी ही देर में भारत एक रिकॉर्ड बनाने वाला है।'

जम्मू एवं कश्मीर: श्रीनगर की एक मस्जिद में विशेष प्रार्थना

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए लोगों ने श्रीनगर की एक मस्जिद में विशेष प्रार्थना की।

मंदिरों में पूजा और मस्जिदों में की जा रही दुआ

चंद्रयान की सफलता के लिए देश-विदेश के मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है। वहीं मस्जिदों में लोग दुआएं कर रहे हैं। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।