विज्ञापन

फिटनेस: Lava का स्मार्टबैंड befit भारत में लॉन्च, जानें कीमत

फिटनेस: Lava का स्मार्टबैंड befit भारत में लॉन्च, जानें कीमत
विज्ञापन

भारतीय टेक कंपनी Lava ने घरेलू बाजार में अपना नया और शानदार फिटनेस बैंड Lava BeFIT लॉन्च कर दिया है। इस फिटनेस बैंड में टच-सेंसिटिव बटन दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को लावा बी-फिट फिटनेस बैंड में SpO2 सेंसर मिलेगा। आइए जानते हैं Lava BeFIT की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...   

कीमत
Lava BeFIT फिटनेस बैंड की कीमत 2,699 रुपये है। इस फिटनेस बैंड को कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon इंडिया से खरीदा जा सकता है। वहीं, इस डिवाइस की बिक्री 26 जनवरी 2021 से शुरू होगी।

स्पेसिफिकेशन
Lava BeFIT फिटनेस बैंड में छोटा कलर डिस्प्ले है। साथ ही इसमें टच-सेंसिटिव बटन दिया गया है। इसके साथ ही यूजर्स को फिटनेस बैंड में SpO2 सेंसर मिलेगा, जो ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा को मापता है। इसके अलावा लावा बी-फिट बैंड में SMS नोटिफिकेशन से लेकर सोशल मीडिया अलर्ट तक की सुविधा दी गई है। अन्य फीचर की बात करें तो Lava BeFIT फिटनेस बैंड में जीपीएस ट्रैकिंग, हार्ट-रेट सेंसर और वाइब्रेशन अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

भारतीय बाजार में Lava BeFIT को ZEB-FIT920CH फिटनेस बैंड से कड़ी टक्कर मिलेगी। ZEB-FIT920CH फिटनेस बैंड की बात करें तो स्मार्ट बैंड वॉच फेस को यूजर्स आपकी सुविधा के अनुसार बदल सकते हैं। यह स्मार्ट वॉच हर कदम को ट्रैक करने वाली सुविधाओं के साथ आती है। साथ ही आपने कितनी कैलोरी की खपत की है। इस बारे में स्मार्ट बैंड जानकारी उपलब्ध कराता है। Zebronics ZEB-FIT920CH स्मार्ट फिटनेस बैंड क्लिप टाइप चार्जर के साथ आता है, जिसका इस्तेमाल काफी आसान है।

फिटनेस बैंड हार्टरेट सेंसर, स्लीप मॉनीटरिंग, पेडोमीटर के साथ आता है। इसमें कस्टोमाइजेबल वॉच फेसिस, अलार्म, कॉल रिजेक्ट, स्टॉपवॉच, फाइंड फोन, रिमोट कैमरा शटर जैसी खूबियां दी गई है। इस स्मार्ट वॉच में स्पोर्ट फीचर जैसे फिटनेस ट्रैकर बैडमिंटन, फुटबॉल, साइकिलिंग, बास्केटबॉल और स्किपिंग दिए गए हैं।

विज्ञापन