गुवाहाटी। मॉब लिंचिंग की कई घटनाएं तो आपने सुनी होगी, जहां गुस्साई भीड़ पीट-पीटकर इंसानों को मौत के घाट उतार देती है। लेकिन क्या आपने किसी जानवर के साथ लिंचिंग (Lynching) के बारे में सुना है। शायद नहीं! लेकिन एक ऐसी ही घटना गुवाहाटी में हुई। यहां भीड़ ने एक बेजुबान तेंदुए (Leopard) की पहले सारी दांतें तोड़ दी और फिर उसकी जान ले ली। इसके बाद उसे शहर में परेड कराया। फिलहाल इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
I request @Manekagandhibjp to tweet about this parade locals of Assam killed a leopard and are carrying out procession , Guys kindly RT so that she may hear us . pic.twitter.com/2O83N9VOpr
— Dilsedesh (@Dilsedesh) June 7, 2020
तेंदुआ के साथ परेड
तेंदुआ को मारने का ये कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां देखा जा सकता है कि 4-5 लोगों ने तेंदुआ को पकड़ रखा है। वो उसे हवा में लहरा रहे हैं। साथ में लोगों की भीड़ है जो शोर मचा रही है। ये सब तेंदुआ को लेकर शहर में घूम रहे है
अब तक 6 गिरफ्तार
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इस सिलसिले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कामरूप ईस्ट डीविजन के डीएफओ राजीब बरुआ ने कहा कि ये 8 साल का तेंदुआ था, जिसे लोगों ने रस्सी के सहारे पकड़ा था। उन्होंने कहा कि तेंदुआ का दांत निकाला गया, इसलिए आरोपियों पर अवैध शिकार का भी मुकदमा चलेगा।
ऐसे पकड़ा गया
तेंदुए की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का फिलहाल इंतज़ार है। बरुआ ने कहा, 'हमें सुबह 5 बजे किसी ने कॉल करके बताया कि एक तेंदुआ को किसी ने पकड़ा है। जब तक हमारे लोग वहां पहुंचते तेंदुआ भाग चुका था। स्थानीय लोगों ने तेंदुए को जंगल तक पीछा किया और फिर से मार दिया। 10 बजे हमें खबर मिली कि किसी ने तेंदुए को मार दिया है।'