Lunar Eclipse 2020: इसलिए अद्भुत है चंद्र ग्रहण का संयोग, इन जगहों पर देगा दिखाई

Lunar Eclipse 2020 - इसलिए अद्भुत है चंद्र ग्रहण का संयोग, इन जगहों पर देगा दिखाई
| Updated on: 04-Jul-2020 09:50 PM IST
Lunar Eclipse 2020: आषाढ़ महीने में पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा (5 जुलाई) के दिन चंद्र ग्रहण भी लगा रहा है। साल के तीसरे  चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2020) का आषाढ़ की पूर्णिमा को लगना एक अद्भुत संयोग है। पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने का यह तीसरा संयोग है। इससे पहले 2019 और 2018 में बना था।

इसके अलावा 30 दिनों के भीतर तीसरे ग्रहण का संयोग करीब 50 साल के बाद पड़ा है। 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2020) और 21 जून को सूर्य ग्रहण लगने के बाद 5 जुलाई को फिर से चंद्र ग्रहण लग रहा है। 5 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। यह भारतीय समयानुसार,  सुबह 8 बजकर 38 मिनट से शुरू होगा और 11 बजकर 21 मिनट पर खत्म होगा।

जानिए कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण दक्षिण एशिया के कुछ स्थानों, अमेरिका, यूरोप और अस्ट्रेलिया में देखा जा सकेगा। चंद्र ग्रहण सबसे देर तक उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका और अफ्रीका में नजर आएगा। इसके अलावा चंद्र ग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप और हिंद महासागर के इलाके में भी नजर आएगा। इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।