विज्ञापन

महावीर इंटरनेशनल: विक्रम सिंह रातड़ी बने जालोर—सिरोही जोन के चेयरमैन

महावीर इंटरनेशनल: विक्रम सिंह रातड़ी बने जालोर—सिरोही जोन के चेयरमैन
विज्ञापन

जालोर | सेवा में सक्रिय विक्रम सिंह रातड़ी को महावीर इंटरनेशनल संस्था का जालोर—सिरोही जोन चेयरमैन नियुक्त किया गया है। रातड़ी की इस नियुक्ति से उनके सहयोगियों में हर्ष की लहर है।

रातड़ी के लगातार सेवा कार्य और जनभावना के अनुरूप संगठन में प्रभावपूर्ण सेवाओं की बदौलत अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष शांति कुमार जैन ने उन्हें यह नियुक्ति दी है। जैन ने बताया कि विक्रम सिंह ने लगातार प्रभावी कार्य से संगठन को उंचाइयां दी है और जनमानस में प्रभावपूर्ण सकारात्मक छवि अर्जित करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने जालोर—सिरोही जोन में और अधिक प्रभावपूर्ण कार्य करने के लिए रातड़ी को प्रेरित किया हैं। बता दें कि मूलत: बाड़मेर जिले के रातड़ी गांव निवासी विक्रम सिंह करणोत सरकारी सेवा में अध्यापक है और कई सामाजिक संगठनों में सतत और निष्ठाभाव से सक्रिय हैं।

विज्ञापन