महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के नवी मुंबई इलाके में शनिवार दोपहर इमारत का एक हिस्सा गिर जाने की वजह से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुट गई है। घटना में चोटिल हुए सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Maharashtra | A part of building collapses in Navi Mumbai; rescue operation underway pic.twitter.com/zC0S05B8Oz
— ANI (@ANI) June 11, 2022
बताया जा रहा है कि हादसे में एक व्यक्ति अभी भी बिल्डिंग के भीतर फंसा हुआ है जिसे बाहर निकालने के लिए राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। घटना के बाद एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं। वहीं, भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।
घटना को लेकर नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त अभिजीत बांगड़ ने कहा कि नवी मुंबई में एक इमारत की छठी मंजिल का स्लैब भूतल पर गिरने से सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान जारी है।