Mumbai Crime News: मुंबई के चुनाभट्टी इलाके में बड़ी वारदात, 21 राउंड फायरिंग, एक की मौत, 4 घायल

Mumbai Crime News - मुंबई के चुनाभट्टी इलाके में बड़ी वारदात, 21 राउंड फायरिंग, एक की मौत, 4 घायल
| Updated on: 24-Dec-2023 07:26 PM IST
Mumbai Crime News: महाराष्ट्र के मुंबई में एक बड़ी वारदात हुई है। यहां के चुनाभट्टी इलाके में 21 राउंड फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में एक शख्स की मौत की खबर है। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौजूद है।

क्या है पूरा मामला?

मुंबई के चुनाभट्टी इलाके में कुल 21 राउंड फायर हुए। इसमें कुल 5 लोग जख्मी हुए और 1 की हालत गंभीर थी। बाद में खबर सामने आई कि एक शख्स की मौत हो गई है।

मृत व्यक्ति की पहचान 46 साल के सुमित येरुंकर के रूप में हुई। उनके 2 गोलियां लगी थी, जिसमें एक पेट में और दूसरी बाएं कंधे में लगी थी। हमला करने वालों की संख्या 2 बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है।

हमलावरों के निशाने पर थे ये लोग

सुमित येरुंकर, उम्र 46 साल (दो गोलियां लगीं- पेट और बाएं कंधे में)

रोशन निखिल लोखंडे, उम्र - 30 साल (1 गोली लगी- दाहिनी जांघ में)

आकाश खंडागले, उम्र 31 साल (1 गोली लगी- दाहिने हाथ पर)

ये आम लोग हुए जख्मी

मदन पाटिल- उम्र 54 वर्ष (बाएं हाथ में 1 गोली लगी)

तृषा शर्मा - उम्र 8 वर्ष

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।