यूपी के गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने मुंबई के गोरेगांव से वोट डाला।अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने अंधेरी (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र में वोट देने पहुंचीं। मुंबई की अंधेरी पश्चिम विधानसभा में अभिनेत्री शुभा खोटे ने अपना वोट डाला।अभिनेता आमिर खान ने बांद्रा (पश्चिम) में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।गीतकार और लेखक गुलजार भी वोट डालने पहुंचे।माधुरी दीक्षित ने बांद्रा (पश्चिम) के एक पोलिंग बूथ पर वोट दिया।बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री करीना कपूर खान भी बेटे तैमूर अली खान के साथ वोट डालने पहुंची। इस दौरान करीना ने मीडिया को देखकर पोज दिए। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी पत्नी गौरी के साथ वोट डालने पहुंचे। हालांकि इस दौराान फैंस की भीड़ उनसे मिलने के लिए बेताब नजर आई। लेकिन शाहरुख ने पत्नी गौरी के साथ पहले वोट किया और फिर बाद में फैंस और कैमरे को पोज दिए। बॉलीवुड के पावर पैक कपल में शामिल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी वोट डालने पहुंचे। दोनों ने एक साथ देश की तरक्की के लिए वोट किया।बॉलीवुड के क्यूटस्ट कपल्स में शामिल रितेश देशमुख ने पत्नी जेनेलिया के साथ वोट दिया। रितेश ने पत्नी जेनेलिया के साथ सोशल मीडिया पर सेल्फी भी शेयर की है।