IPL 2022: मैक्सवेल पहली गेंद पर थे आउट, पर बेल्स नहीं गिरे, अगली 17 गेंद पर बना दिए 40 रन

IPL 2022 - मैक्सवेल पहली गेंद पर थे आउट, पर बेल्स नहीं गिरे, अगली 17 गेंद पर बना दिए 40 रन
| Updated on: 20-May-2022 07:59 AM IST
मुंबई। ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के लिए गुरुवार को आईपीएल 2022 का एक मैच भाग्यशाली साबित हुआ। उन्होंने टी20 लीग के 67वें मैच में नाबाद 40 रन बनाए। इतना ही नहीं उन्होंने आरसीबी को जीत भी दिलाई। इसी के साथ टीम के प्लेऑफ की उम्मीद बची हुई है। यह आरसीबी की 14 मैचों में 8वीं जीत है। मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट पर 168 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पंड्या ने नाबाद 62 रन की पारी खेली। जवाब में आरसीबी ने लक्ष्य को 18।4 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 54 गेंद पर 73 रन बनाए। यह उनका मौजूदा सीजन का दूसरा अर्धशतक है। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने अच्छी शुरुआत की। टीम को पहला झटका 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। कप्तान फाफ डुप्लेसी 44 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी करने उतरे। तब 33 गेंद पर 54 रन बनाने थे। वे राशिद की पहली गेंद पर बड़ा शॉट मारने गए। लेकिन गेंद लेग स्टंप से टकराकर विकेट के पीछे 4 रन के लिए चली गई। राशिद जश्न मनाने लगे, लेकिन बेल्स नहीं गिरे। नियम के मुताबिक जब तक बेल्स नहीं गिरते हैं, किसी भी बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जाता है। मौजूदा सीजन में दूसरी बार ऐसा हुआ।

मैक्सवेल ने खेली आक्रामक पारी

इसके बाद मैक्सवेल ने अगली 17 गेेंद पर 40 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उन्हाेंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। यानी बाउंड्री से ही 32 रन बना दिए। उनका स्ट्राइक रेट 222 का रहा। इससे पहले उन्होंने शुभमन गिल का स्लिप पर डाइव मारते हुए शानदार कैच पकड़ा था। फिर इस ऑफ स्पिनर ने 4 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट भी लिया। उन्होंने मैथ्यू वेड का विकेट झटका था।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच में भी ऐसा हुआ था। युजवेंद्र चहल की गेंद डेविड वॉर्नर के विकेट पर लगी थी। लेकिन वे आउट नहीं हुए थे। उस समय वे 22 रन पर थे। बाद में उन्होंने नाबाद 52 रन की पारी खेलकर दिल्ली को जीत भी दिलाई थी। तब पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सवाल उठाए थे। फिर से एक बार यह मामला जोर पकड़ सकता है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।