IPL 2022: मयंक का IPL 2022 में पहली फिफ्टी, मुंबई के खिलाफ दिखाए हाथ

IPL 2022 - मयंक का IPL 2022 में पहली फिफ्टी, मुंबई के खिलाफ दिखाए हाथ
| Updated on: 13-Apr-2022 09:57 PM IST
IPL 2022 | पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन में पहला अर्धशतक ठोक दिया है। मयंक अग्रवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2022 के 23वें लीग मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने अपनी टीम को पहली बार अच्छी शुरुआत दिलाने में मदद की। अभी तक वे आईपीएल के इस सीजन में बंधे-बंधे नजर आ रहे थे, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ वे शानदार लय में नजर आए और उन्होंने जमकर चौके-छक्के जड़े। 

दाएं हाथ के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने महज 30 गेंदों में आईपीएल 2022 का पहला और अपने आईपीएल करियर का 12वां अर्धशतक जड़ा। हालांकि, वे 32 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेलकर आउट हो गए, लेकिन इस मैच में उन्होंने अपनी टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ बहुत आगे पहुंचा दिया था। जब मयंक अग्रवाल आउट होकर गए तब पंजाब किंग्स का स्कोर 9.3 ओवर में 97 रन था। उन्होंने शिखर धवन के साथ अच्छी साझेदारी निभाई। 

आपको बता दें, मयंक अग्रवाल के बल्ले से आईपीएल 2022 में रन नहीं निकल रहे थे। IPL के इस सीजन के अपने पहले मैच में जरूर मयंक अग्रवाल ने 24 गेंदों में 32 रन बनाए ते, लेकिन अगले दो मैचों में वे एक रन, 4 रन और 5 रन बनाकर आउट हुए थे। इसी वजह से उनके ऊपर बड़ा स्कोर करने का दबाव था, जो उन्होंने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के खिलाफ हटा दिया। पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था और कप्तान भी बनाया था। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।