विज्ञापन

IPL 2022: BABY AB के शॉट ने जीता फैन्स का दिल, वरुण की गेंद पर जड़ा नो लुक SIX

IPL 2022: BABY AB के शॉट ने जीता फैन्स का दिल, वरुण की गेंद पर जड़ा नो लुक SIX
विज्ञापन

IPL 2022 MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुंबई इंडियंस टीम ने इस मैच में बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस को प्लेइंग इलेवन में जगह दी और इस खिलाड़ी ने अपनी छोटी सी पारी के दौरान काफी प्रभावित भी किया। ब्रेविस ने 19 गेंद पर 29 रनों का योगदान दिया और इस दौरान दो छक्के भी लगाए। उनके एक छक्के की चर्चा काफी ज्यादा हो रही है, जो उन्होंने वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर जड़ा।

हालांकि इसी ओवर में वह पवेलियन भी लौट गए। मुंबई इंडियंस की पारी का आठवां ओवर था और ब्रेविस के सामने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती थे।

ब्रेविस ने उनके ओवर का स्वागत किया नो लुक छक्के से। लेग साइड पर डीप मिडविकेट के ऊपर से उन्होंने नो लुक छक्का जड़ा, जो फैन्स को भी खूब पसंद आया। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर ब्रेविस स्टंप आउट हो गए। केकेआर के गेंदबाजों ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया है।

विज्ञापन