विज्ञापन

मनोरंजन: फैन के साथ बदतमीजी करने के बाद रानू मंडल पर बन रहे हैं मीम्स, ट्विटर पर हो रहे हैं वायरल

मनोरंजन: फैन के साथ बदतमीजी करने के बाद रानू मंडल पर बन रहे हैं मीम्स, ट्विटर पर हो रहे हैं वायरल
विज्ञापन

एंटरटेनमेंट डेस्क | सोशल मीडिया स्टार रानू मंडल इस बार अपनी आवाज और गाने के कारण नहीं बल्कि एक फैन को सेल्फी लेने से मना करने की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, रानू मंडल को एक महिला फैन ने कंधे पर हाथ रखकर सेल्फी लेने के लिए पूछा था जिसके बाद वे उन पर भड़कती नजर आईं। इसका वीडियो कैमरे में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। और अब इस पर लोगों ने उन्हें ट्विटर पर ट्रोल भी करना शुरू कर दिया है। साथ ही उन पर मीम्स बनाने भी शुरू कर दिए हैं। 

ट्विटर पर एक ओर लोग उनका मजाक उड़ाते नजर आए तो दूसरी ओर कई लोगों ने उन पर अपनी नाराजगी जाया की। और लोगों ने उन्हें बताया कि उनका ये बर्ताव ठीक नहीं है। देखें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके मीम्स...

बताते चलें कि रानू मंडल को कोलकाता के रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना गाते देखा गया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि हिमेश रेशमिया ने इसे देखने के बाद उन्हें अपनी फिल्म में गाना गाने का मौका दिया। इसके बाद से ही वे स्टार बनीं और अब लोगों में उनके इस बर्ताव को देखकर गुस्सा फूट रहा है। 

विज्ञापन