एंटरटेनमेंट: कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब

एंटरटेनमेंट - कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब
| Updated on: 04-Jul-2022 07:39 AM IST
एंटरटेनमेंट | बीती रात ही फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का आयोजन किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियों ने पहुंचीं और अपनी मौजदूगी से माहौल में चार चांद ही लगा दिए। देर रात इस इवेंट में विनर के नाम की घोषणा की गई और कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज अपने नाम कर लिया। विनर के तौर पर सिनी शेट्टी के नाम की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। बता दें कि सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 (Miss India World 2022) का ताज 31 फाइनलिस्ट को मात देकर ही अपने नाम की है। बीते 3 जुलाई को मुंबई में इस इवेंट का आयोजन किया गया। मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में पूरा हुआ।

View this post on Instagram

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

सिनी ने इन दो हसीनाओं को दी मात

सिनी शेट्टी को फिनाले में रूबल शेखावत और शिनाता चौहान से कड़ी टक्कर मिली। राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर अप रहीं वहीं उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान को सेकंड रनर अप का खिताब हासिल हुआ। बात की जाए मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम करने वाली सिनी शेट्टी की तो वह  कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं और उनका जन्म मुंबई में हुआ है। सिनी शेट्टी महज 21 साल की ही हैं। सिनी शेट्टी एक भरतनाट्यम डांसर हैं। उन्होने अकाउंट्स और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है और इस समय सीएफए कर रही हैं। 

इन सेलेब्स ने लगाए चार चांद

मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 में नेहा धूपिया, मलाइका अरोड़ा, डीनो मोरिा, शामक डाबर जजों के पैनल में दिखाई दिए। इसी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी जादुई परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया। रेड कारपेट पर भी बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स नजर आए। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।